ePaper

UP News: देव दीपावली पर 15 लाख दीपक से जगमगाएगी काशी, लेजर शो में दिखेंगे महादेव के अद्भुत रंग

Updated at : 18 Nov 2021 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
UP News: देव दीपावली पर 15 लाख दीपक से जगमगाएगी काशी, लेजर शो में दिखेंगे महादेव के अद्भुत रंग

अयोध्या जी के बाद इतने बड़े पैमाने पर दीपक से सजावट काशी में देव दीपावली के अवसर पर हो रही है. 19 नवंबर को काशी में देव दीपावली के उत्सव की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं.

विज्ञापन
undefined

Varanasi Dev Deepawali 2021: देव दीपावली 2021 के अवसर पर पूरी काशी दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगी. इस बार 15 लाख दीपक की रोशनी से काशी को जगमगाने की तैयारी है.

undefined

देश-विदेश में विख्यात काशी की देव-दीपावली को भव्य स्वरूप देने में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग जुटा है. इस बार भी चेतसिंह घाट पर लेजर शो होगा. लेजर शो को भव्य आकार दिया जाएगा. इस बार 24 लेजर का प्रयोग हो रहा. वहीं, मूविंग लेजर की संख्या 250 रहेगी.

undefined

लेजर शो में शिव के श्लोकों और वैदिक मंत्रों को थीम शामिल की गई है. जिसमें भगवान शिव की विभिन्न भाव-भंगिमाएं प्रदर्शित की जाएगी. वहीं, काशी की सांस्कृतिक झलक भी दिखेगी. साथ ही इलेक्ट्रिक आतिशबाजी भी की जाएगी. इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है.

undefined

देव दीपावली पर ना सिर्फ गंगा घाट बल्कि दूसरे छोर को भी दीपक से रोशन किया जाएगा. देव दीपावली पर काशी के 84 घाट लाखों दीयों से रोशन होंगे. 84 घाटों पर खूबसूरत सजावट से देवताओं के लिए मनाई जाने वाली देव दीपावली में लेजर शो भी आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा.

undefined

विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को काशी में भव्य तरीके से मनाया जाता है. इसे देखने के लिए काशी की धरती पर देश के कोने-कोने से पर्यटकों की भीड़ आती है. काशी की कला, संस्कृति और सभ्यता का नजारा युवा कलाकारों के सैंड आर्ट में देखने को मिलेगा. गोबर के दीपक से सजी गंगा घाटों की अलौकिक छवि और परंपरा भी देखने को मिलेगी.

undefined

वहीं, अर्द्ध चंद्राकर घाटों की मनोरम छवि दीपों की जगमगाहट से नहा उठेगी. हर कण-कण में महादेव के होने की उपस्थिति नजर आएगी. रामनगर के घाटों की तरफ से होने वाली इलेक्ट्रिक आतिशबाजी, राजा चेतसिंह घाट पर लेजर शो और एयर बैलून शो अलग भव्यता प्रदान करेंगे.

undefined

मां गंगा की गोद में बहती धारा पर सजे हजारों नाव और बजड़ों से पर्यटकों को देव दीपावली की अनुपम छटा निहारने को मिलेगी. 19 नवंबर की देव दीपावली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

undefined

आयोजन को चाक-चौबंद बनाने के लिए नगर निगम की ओर से घाटों की साफ-सफाई का कार्य भी खत्म हो गया है. पूरे घाटों को दीपक की रोशनी से जगमग करने के लिए स्वयंसेवी संगठनों, गंगा समितियों और अन्य स्वयंसेवकों की टीम भी गठित कर ली गई है.

undefined

देव दीपावली पर घाटों के अनुपम दृश्य का साक्षी बनने के लिए दुनिया से पर्यटक कोरोना की बाध्यता के बावजूद चार्टर प्लेन से काशी आ रहे हैं. यह संख्या पहले के मुकाबले कम है. देशी पर्यटकों से होटलों में कमरे फुल हो गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन अलर्ट है.

undefined

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि देव दीपावली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. संबधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है. सभी घाटों की ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी.

(रिपोर्ट: विपिन सिंह, वाराणसी)

Also Read: Varanasi News: देव दीपावली पर 12 लाख दीयों से शिव की नगरी को जगमगाने का लक्ष्य, जानें पूरी योजना
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola