Uunchai Box Office Collection Day 6: फिल्म ऊंचाई ने छठवें दिन भी दिखाया दम, बॉक्स ऑफिस पर इतनी रही कमाई

सूरज बड़जात्या फिल्म ऊंचाई को लेकर चर्चा में है. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी अभिनीत फिल्म की सभी ने तारीफ की है. जानें अबतक फिल्म ने कितना कमाया है.
Uunchai Box Office Collection Day 6: फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई (Uunchai) बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुका है और छठवें दिन (Uunchai Box Office Collection Day 6) का कलेक्शन सामने आ गया है. इसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और डैनी हैं.
फिल्म ऊंचाई की कहानी लोगों के दिलों को छू रही है. लिमिटिड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.81 करोड़ का बिजनेस किया था. चौथे दिन फिल्म में गिरावट देखी गई, लेकिन सोमवार और मंगलवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्थिर दिखी. छठवें दिन मूवी ने 1.70 करोड़ कमाए. हालांकि ये शुरुआती रुझान है और इसमें थोड़ा बहुत फेरबदल हो सकता है.
सूरज बड़जात्या फिल्म ऊंचाई के साथ करीब सात साल बाद निर्देशन में लौटे है. आखिरी बार उन्होंने सलमान खान के साथ मूवी प्रेम रतन धन पायो बनाया था. इसमें सलमान के साथ सोनम कपूर भी थी. ये मूवी साल 2015 में आई थी. वहीं, फिल्म ऊंचाई का टोटल कलेक्शन आपको बताते है-
-
शुक्रवार: 1.81 करोड़
-
शनिवार: 3.64 करोड़
-
रविवार: 4.71 करोड़
-
सोमवार: 1.88
-
मंगलवार:1.76
-
बुधवार:1.70
टोटल कलेक्शन: 15.50
Also Read: Uunchai Review: ‘ऊंचाई’ ने जीता दर्शकों का दिल, यूजर्स कर रहे सूरज बड़जात्या की फिल्म की तारीफ
कुछ दिन पहले अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो के कैप्शन में वो लिखते है, मुझे “ऊंचाई” फ़िल्म का टिकट नहीं मिला! पहली बार असफलता में सफलता दिखी! मैं कहीं ख़ुशी के मारे पागल ना हो जाऊं.कुछ भी हो सकता है! हा हा हा! जय हो! उनके साथ उनके साथ सूरज बड़जात्या भी दिखे थे. वहीं, फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने लिखा, ऊंचाई सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह नई शुरुआत और बुढ़ापे में जीवन के नए अर्थों की भावना है.स्क्रीन पर सकारात्मकता लाने के लिए सूरज बड़जात्या जी को धन्यवाद.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










