उत्तर प्रदेश पुलिस का मैसेज- ‘बुलेट राजा का तो बज गया बाजा, आप भी संभलें’, इस क्रिएटिविटी को लोग कर रहे सलाम

Updated at : 14 Dec 2021 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस का मैसेज- ‘बुलेट राजा का तो बज गया बाजा, आप भी संभलें’, इस क्रिएटिविटी को लोग कर रहे सलाम

पुलिस का मैसेज है- ‘When You Are Behind The Wheels, Never Make Reels.’ पुलिस का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल है.

विज्ञापन

Kanpur Bullet Raja: सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलो‍वर्स बढ़ाने के चक्कर में कभी- कभार पुलिस एक्शन भी झेलना पड़ता है. ऐसा ही कुछ कानपुर के बुलेट राजा के साथ हुआ है. बुलेट राजा ने बुलेट पर सवार होकर वीडियो क्या बनाया, ट्रैफिक पुलिस ने 14,000 रुपए का चालान थमा दिया. अब उसी वीडियो से यूपी पुलिस बाइक राइडर्स को जागरूक रही है. पुलिस का मैसेज है- When You Are Behind The Wheels, Never Make Reels. पुलिस का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल है.

undefined

कानपुर के मसवानपुर निवासी खालिद अहमद ने बीच सड़क पर बिना हेलमेट के बुलेट चलाते हुए वीडियो शूट करवाई. वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्हें उम्मीद थी कि उसके सब्सक्राइबर्स बढ़ेंगे. वो सोशल मीडिया के सुपरस्टार बनेंगे. इसी बीच पुलिस ने खालिद अहमद के वीडियो को देखा और ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण 14 हजार रुपए का भारी भरकम जुर्माना भेज दिया.

undefined

ट्रैफिक पुलिस ने खालिद अहमद पर हाथ छोड़कर गाड़ी चलाने, बगैर अनुमति शूटिंग करने और हेलमेट नहीं लगाने समेत कई धाराओं का हवाला देकर 14 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. अब उसी वीडियो को यूज करके यूपी पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक रही है. लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन की सलाह दी जा रही है. वीडियो में खालिद अहमद भी लोगों से खास अपील कर रहे हैं.

undefined

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट करके लोगों से लाइक और कमेंट्स के चक्कर में जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करने की अपील की. वीडियो का मैसेज है- जब आप गाड़ी पर होते हैं तो जोखिम मत उठाएं. यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है. वहीं, यूपी पुलिस के वीडियो मैसेज को 60,000 से ज्यादा लोगों ने देखा है. यूजर्स उत्तर प्रदेश पुलिस की क्रिएटिविटी की तारीफ भी कर रहे हैं.

Also Read: Bagpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में दो बहनों के चेहरे पर फेंका एसिड, हालत नाजुक, हिरासत में एक युवक
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola