रविदास जयंती पर काशी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आम आदमी से लेकर सीएम तक सभी भक्ति में डूबे

Updated:
विज्ञापन

Ravidas Jayanti 2022: देश के कोने कोने से आ रहे श्रद्धालुओं को देखकर ऐसा लग रहा मानो सारे रंग एक ही जगह समाहित हो गए हैं. विविधता में एकता का देश है हमारा भारत देश जहाँ हर प्रान्त , रंग, धर्म के लोग राष्ट्रीयता के एक सूत्र में पिरोए हुवे है.

विज्ञापन
undefined

गुरु रविदास की जयंती पर वाराणासी के सीरगोवर्द्धनपुर में रैदासियों ,सेवादार और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही हैं. देश के कोने कोने से आ रहे श्रद्धालुओं को देखकर ऐसा लग रहा मानो सारे रंग एक ही जगह समाहित हो गए हैं.

विज्ञापन
undefined

रविदास जयंती पर देश भर के राजनेताओं का जमावड़ा लगा रहा. सबसे पहले पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने दर्शन किया. उन्होंने तड़के काशी विश्वनाथ धाम और उसके बाद रविदास मंदिर में दर्शन किया.

undefined

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविदास मंदिर जाकर मत्था टेका. यह लगातार चौथा मौका था कि सीएम योगी रविदास जयंती पर मंदिर पहुंचे.

undefined

रविदास जयंती पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले पर अलग अलग राज्यो से आये श्रद्धालुओं के लिए उनके राज्यो का प्रतिनिधित्व करता पंडाल लगा है. जिनमे पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमांचल सहित कई राज्यों के पंडाल शामिल हैं.

undefined

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी रविदास मंदिर पहुंच कर दर्शन किया और लंगर छका. बता दें कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए शनिवार से पंडाल के पास बने तीन लंगर हाल की शुरुआत होगी. एक लंगर सिर्फ महिलाओं के लिए बना है.

undefined

सीरगोवर्द्धनपुर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी खोली जाएगी. फायर बिग्रेड के जवान गाड़ियों के साथ तैनात हैं. पुलिस की मदद के लिए 200 सेवादार जयंती की सुरक्षा व्यवस्था और देखरेख में लगेंगे। पंडाल, मंदिर में जाने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola