ePaper

Agra News: आगरा में 11वीं की छात्रा को दिनदहाड़े उठा ले गए बदमाश, स्कूल के बाहर हुई किडनैपिंग

Updated at : 13 Apr 2022 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: आगरा में 11वीं की छात्रा को दिनदहाड़े उठा ले गए बदमाश, स्कूल के बाहर हुई किडनैपिंग

Agra News: घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी राजीव कृष्ण भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए. वहीं उन्होंने तत्काल पुलिस की मदद से घायल युवती के ताऊ को अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

Agra News: ताजनगरी आगरा के थाना सदर सीट से दिनदहाड़े एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया. बाइक पर आए बदमाशों ने 11वीं की नाबालिग छात्रा को स्कूल के सामने से ही अगवा कर लिया. इसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वहीं बेटी को बचाने के लिए पीछे भाग रहे ताऊ भी सड़क पर गिरने से घायल हो गए. घटना कि सूचना मिलते ही एडीजी राजीव कृष्णा भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए.

पुलिस ने टीम को जिले की सभी सीमा पर लगा दिया गया ताकि आरोपी शहर की सीमा से बाहर ना जा सकें. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर की रेडियो कॉलोनी में स्तिथ स्कूल पर 11वीं की छात्रा को छोड़ने के लिए उसके ताऊ आये थे और उसे स्कूल के बाहर छोड़कर चले गए. स्कूल से कुछ दूर जाते ही छात्रा के ताऊ ने देखा कि दो युवक जबरदस्ती उनकी भतीजी को बाइक पर बैठा रहे थे. तभी छात्रा के लाऊ भी बदमाशों के पीछे अपनी बाइक से पीछा करने लगे लेकिन उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. जिससे वह घायल हो गए और बदमाश मौका पाकर दूर भाग गए.

Also Read: Agra News: दूसरे समुदाय के जिम संचालक पर छात्रा को अगवा करने का आरोप, आधी रात को थाने पर हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी राजीव कृष्ण भी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए. वहीं उन्होंने तत्काल पुलिस की मदद से घायल युवती के ताऊ को अस्पताल में भर्ती करा दिया. एडीजी ने सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को लगातार चेकिंग करने के निर्देश दे दिए. जिले की पुलिस जिले की सभी सीमाओं पर लगातार चेकिंग कर रही है. वहीं पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल लिए हैं, जिनमें छात्रा आरोपियों के साथ बाइक पर जाती दिखाई दे रही है. वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola