Bareilly News: बरेली में भाजपा नेता की दबंगई, सिपाही के बेटे को मारी गोली, यह थी वजह

Updated at : 20 Apr 2022 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: बरेली में भाजपा नेता की दबंगई, सिपाही के बेटे को मारी गोली, यह थी वजह

बरेली शहर के निजी अस्पताल में भर्ती महावीर का बेटा जिंदगी और मौत से लड़ रहा है. उसका एक ऑपरेशन हो चुका है. दूसरा अभी बाकी है. इस मामले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की है

विज्ञापन

Bareilly News: बरेली शहर के बदायूं रोड पर गाड़ी में टक्कर लग जाने को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता ने सिपाही के बेटे पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में सिपाही का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसको शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज को भर्ती किया गया. पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को पिस्टल के साथ हिरासत में ले लिया है. घायल युवक की मां ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी भाजपा का महानगर संगठन में उपाध्यक्ष बताया जा रहा है.

शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले महावीर सिंह लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात हैं. उनका बेटा हिमेश देर रात अपने साथी प्रियांश के साथ शादी समारोह में जा रहा था. उनकी बाइक चौपला पुल पर पहुंची तो भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल उर्फ कल्लू की गाड़ी से टकरा गई. इससे विवाद हो गया.

Also Read: Bareilly News: बरेली मेयर सीट सुरक्षित होने की उम्मीद, परिसीमन-आरक्षण पर मंथन शुरू

प्रदीप ने अपनी गाड़ी में से पिस्टल निकालकर फायरिंग की. इसका उन्होंने विरोध किया, तो सत्ता के नशे में चूर प्रदीप ने उन पर भी फायरिंग कर दी. इस हमले में प्रदीप को दो गोली लगने की बात सामने आई है.

Also Read: Bareilly News: लापरवाही के मामले में अव्वल है बरेली पुलिस, खुद करें अपनी हिफाजत, SP ने भेजी ये रिपोर्ट
जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ रहा है सिपाही का बेटा

शहर के निजी अस्पताल में भर्ती महावीर का बेटा जिंदगी और मौत से लड़ रहा है. उसका एक ऑपरेशन हो चुका है. दूसरा अभी बाकी है. इस मामले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की है. मामूली से विवाद में प्रदीप ने तांडव किया. इससे हर कोई हैरत में है. हिमेश की सलामती के लिए उनके परिवार वाले दुआ कर रहे हैं.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola