ePaper

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से एग्जीबिटर्स गदगद, बोले पहली बार हमें मिली है ऐसी सुविधा, सीएम योगी को दिया धन्यवाद

Updated at : 22 Sep 2023 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से एग्जीबिटर्स गदगद, बोले पहली बार हमें मिली है ऐसी सुविधा, सीएम योगी को दिया धन्यवाद

इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेशभर से दो हजार से अधिक एग्जीबिटर्स अपने अपने उत्पादों के साथ पहुंचे हैं. ट्रेड शो को लेकर एग्जीबिटर्स में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
undefined

इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एग्जीबिटर्स यहां की व्यवस्थाओं की सभी सराहना कर रहे हैं. एग्जीबिटर्स इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से धन्यवाद देते दिखे. वाराणसी निवासी अंगिका कुशवाहा यहां डमी लूम के साथ पहुंची हैं. उन्होंने बताया कि वह बनारसी साड़ी तैयार करती हैं. उनके पास 300 करघे हैं. जिसपर एक हजार लोगों की टीम बनारसी साड़ी तैयार करती है. टेक्सटाइल में पीएचडी अंगिका के अनुसार यहां हम बनारसी साड़ी के निर्माण की बारीकियों को प्रदर्शित कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में बुनकरों को तमाम तरह की सुविधाएं मिल रही हैं. उन्हें लोन आदि लेने के लिए अब परेशान नहीं पड़ता.

undefined

मुरादाबाद के पद्मश्री सम्मान से सम्मानित शिल्पकार दिलशाद हुसैन यहां पीतल पर बनी नक्काशियों का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए यूपी के एग्जीबिटर्स को दुनियाभर के बायर्स के सामने अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां बहुत अच्छी व्यवस्था है. पहली बार एग्जीबिटर्स को इतनी बेहतरीन सुविधाओं के साथ अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिला है.

undefined

मेरठ निवासी कला साधक पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित शीश राम भी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड में आकर काफी खुश दिये. भारतीय सेना में 40 वर्षों तक सेवा देने के बाद पोट्रेट चित्रकला और मूर्तिकला के क्षेत्र में अतुलनीय काम करने वाले शीश राम की कलाकृतियां दुनियाभर में पसंद की जाती हैं. उन्होंने इंटरनेशनल ट्रेड शो को उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला आयोजन बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से सिर्फ कलाकारों और शिल्पकारों का ही मान नहीं बढ़ाते बल्कि इससे यूपी और हमारे देश का भी मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है.

undefined

काली मिट्टी के बर्तन बनाने की प्राचीन कला को सहेज रही आजमगढ़ की रीता प्रजापति ने बताया कि योगी सरकार पारंपरिक कलाओं को जीवित रखने और कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए कई बेहतर कदम उठा रही है. कोरोना जैसी भयंकर महामारी के मुश्किल दौर में भी सरकार ने उनके परिवार को इलक्ट्रॉनिक चाक और मिट्टी घोलने की मशीन दी थी. इस तरह के आयोजन से उन्हें अपनी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का मौका मिल रहा है.

undefined

ट्वॉय बैग खिलौना कंपनी चलाने वाले अंकित लाल यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के भव्य आयोजन से काफी खुश नजर आए. अंकित ने कहा कि पूर्व की सरकारों की तुलना में योगी सरकार बहुत काम कर रही है. सरकार कलाकारों को प्रमोट करने के लिए लगातार आयोजन कर रही है. इस तरह के आयोजनों से यूपी के कारोबारियों के लिए विदेश में व्यापार के दरवाजे खुलेंगे. विदेशी कंपनियों के साथ कारोबार के मौके और बढ़ेंगे.

undefined

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इंदौर के 15 कारोबारियों का समूह एक साथ पहुंचा. कारोबारी मेहूल दूबे ने कहा कि योगी के नेतृत्व में यूपी का चौतरफा विकास हो रहा है. यूपी के विकास की चर्चा अब हर तरफ होती है. यूपी अब एक ब्रांड बन चुका है. यूपी के कारीगरों को इस तरह के आयोजनों से बहुत लाभ मिलेगा.

undefined

बिजनौर के कारोबारी मोहम्मद मतलूब कहते हैं कि पूर्व की सरकार की तुलना में योगी सरकार पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने पर अधिक ध्यान दे रही है. प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है जो हम जैसे छोटे कारीगरों की मदद के लिए भी कई सारे कदम उठा रही है.

undefined

बनारसी लकड़ी के खिलौने का स्टॉल लगाने वाले रामेश्वर सिंह भी प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के आयोजन से काफी प्रभावित दिखे. उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार और प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में हम जैसे पारंपरिक कला से जुड़े कारिगरों को काफी प्रोत्साहन मिला है. 2014 में लकड़ी के खिलौनों को जीआई टैग मिलने के बाद से इसकी मांग देश ही नहीं दुनिया में भी काफी बढ़ गई है. इस कला से जुड़े लोगों के आय में भी करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. केंद्र और प्रदेश सरकार की आसान ऋण योजना के माध्यम से हम जैसे छोटे कारीगरों को भी एक बड़े कारोबारी के रूप में पहचान पाने का हक इसी सरकार ने दिया है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola