ePaper

Ghaziabad Election Result 2022: गाजियाबाद में BJP ने किया क्लीन स्वीप, सुनील कुमार शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

Updated at : 11 Mar 2022 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
Ghaziabad Election Result 2022: गाजियाबाद में BJP ने किया क्लीन स्वीप, सुनील कुमार शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

Ghaziabad Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए गए. गाजियाबाद की सभी पांच सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की. यहां 10 फरवरी को मतदान हुआ था.

विज्ञापन

Ghaziabad Assembly Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए गए. जारी परिणाम के मुताबिक, गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की. साहिबाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा ने यूपी की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. गाजियाबाद में 10 फरवरी को 58.31 प्रतिशत मतदान हुआ था.

गाजियाबाद जिले की विधानसभा सीटें और विजयी प्रत्याशी

  1. साहिबाबाद- सुनील कुमार शर्मा

  2. गाजियाबाद- अतुल गर्ग

  3. मोदीनगर- डॉ. मनोज सिवाच

  4. मुरादनगर- अजीत पाल त्यागी

  5. लोनी- नंद किशोर

साहिबाबाद विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- सुनील शर्मा

  • सपा गठबंधन- अमरपाल शर्मा

  • बसपा- अजीत कुमार पाल

  • कांग्रेस- संगीता त्यागी

  • मतदान प्रतिशत- 50.31

गाजियाबाद विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- अतुल गर्ग

  • सपा गठबंधन- विशाल वर्मा

  • बसपा- केके शुक्ला

  • कांग्रेस- सुशांत गोयल

  • मतदान प्रतिशत- 54.21

मोदीनगर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- डॉ. मंजू सिवाच

  • सपा- सुदेश शर्मा

  • बसपा- डॉ. पूनम गर्ग

  • कांग्रेस- नीरज प्रजापति

  • मतदान प्रतिशत- 67.25

मुरादनगर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- अजीत पाल त्यागी

  • सपा गठबंधन- सुरेंद्र कुमार मुन्नी

  • बसपा- अयूब इदरीशी

  • कांग्रेस- बिजेंद्र यादव

  • मतदान प्रतिशत- 60.20

लोनी विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- नंदकिशोर गुर्जर

  • सपा गठबंधन- मदन भैया

  • बसपा- हाजी आकिल चौधरी

  • कांग्रेस- यामीन मलिक

  • मतदान प्रतिशत- 60.58

जानिए 2017 में गाजियाबाद जिले में किस पार्टी का था दबदबा

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में गाजियाबाद की सभी पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा था.

जानते हैं 2017 में विधानसभा वार, किस विधानसभा पर किस पार्टी का कब्जा था और कौन थे विधायक

  • साहिबाबाद: भाजपा के सुनील कुमार शर्मा विधायक चुने गए थे

  • गाजियाबाद : भाजपा के अतुल गर्ग विधायक चुने गए थे.

  • मोदीनगर: भाजपा की मंजू सिवाच विधायक चुनी गईं थी.

  • मुरादनगर: भाजपा के अजीत पाल त्यागी विधायक चुने गए थे.

  • लोनी: भाजपा के नंदकिशोर गुर्जर विधायक चुने गए थे.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola