UP Chunav 2022: यूपी में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठन नहीं लड़ सकेंगे चुनाव! लिस्ट जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Nov 2021 9:35 AM
मोर्चा के मीडिया प्रभारी शशिकांत ने प्रभात खबर को बताया कि विगत 23 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जो आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे उनका मोर्चा से कोई लेना-देना नहीं होगा.
Aligarh News: संयुक्त किसान मोर्चा ने 59 संगठनों की सूची जारी करते हुए कहा है कि इनके अलावा किसी भी संगठन से संयुक्त किसान मोर्चा का लेना- देना नहीं है, जो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे,जिन के शीर्ष नेता किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो चुके हैं या जो फर्जी किसान संगठन हैं.
संयुक्त किसान मोर्चा राज्य समिति मीडिया प्रभारी शशिकांत ने प्रभात खबर को बताया कि विगत 23 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जो आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या उनके शीर्ष नेता राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो चुके हैं या कुछ फर्जी किसान संगठन ऐसे संगठन का संयुक्त मोर्चा से कोई लेना-देना नहीं होगा.
बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन व भारतीय किसान यूनियन स्वराज द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा की फर्जी बैठक पान दरीबा कार्यालय में दिखाई गई, जबकि सिंधु बॉर्डर बैठक पहले होगी, उसके बाद जिलों में बैठक होनी है. भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे विधानसभा की 100 सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं और प्रचार में लगे हुए हैं. बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन संयोजक अशोक प्रकाश वर्तमान में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, इन संगठनों का संयुक्त किसान मोर्चा से कोई लेना-देना नहीं है.
संयुक्त किसान मोर्चा से संबद्ध संगठनों की सूची की जारी…
संयुक्त किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी शशिकांत ने 59 संगठनों की सूची जारी की है, जो संयुक्त किसान मोर्चा से संबंध हैं.
1. भारतीय किसान यूनियन (अरा.) – राजवीर सिंह जादोन
2. अखिल भारतीय किसान सभा – मुकुट सिंह
3. तराई किसान संगठन – तजिन्दर सिंह विर्क
4 .ए आई के एम एस- धर्म पाल सिंह
5. जय किसान आन्दोलन – मानवेन्द्र सिंह वर्मा
6.आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन – बेचैन अली
7.आल इंडिया किसान फेडरेशन – क्रांति नारायण सिंह
8. अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा – बाबूराम शर्मा
9.गंगा तराई किसान मजदूर संघर्ष यूनियन – सुखराज सिंह बाठ
10.प्रोगेसिव फार्मर्स फ्रंट – गुरमनीत सिंह मांगट/मारूति मानव
11.क्रांतिकारी किसान यूनियन- शशिकान्त
12.किसान संग्राम समिति- सत्यदेव पाल
13.जनवादी किसान सभा – रजनीश भारती
14. किसान कामगार मोर्चा – चन्द्रभान सिंह
15. खेत मजदूर किसान संग्राम समिति – बचाऊ राम
16. किसान मजदूर एकता मंच – राजेश
17. पूर्वांचल किसान यूनियन – योगीराज पटेल
18. मजदूर किसान मंच – एस आर दारापुरी/डॉ बृज बिहारी/अजय राय
19. कृषि भूमि बचाओ मोर्चा- रामाश्रय यादव /राघवेंद्र
20. खेती-किसानी बचाओ आन्दोलन- विक्रमा मौर्य/राजेन्द्र चौधरी
21. किसान विकास मंच -श्यामबिहारी/राम अवध
22. भूमि बचाओ किसान संघर्ष समिति- मनोज शर्मा
23. मणि देव चतुर्वेदी चंदोली सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर बॉर्डर मोर्चा
24. भाकियू क्रांति – परविन्दर यादव
25. किसान फोर्स- अखिलेश सिंह
26. भूमिहीन किसान संघर्ष समिति – रामकिशोर सिंह
27. किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा-शिवाजी राय
28. एन ए पी एम,उत्तरप्रदेश – अरूंधति धुरू
29. संगतिन किसान मजदूर संगठन- ऋचा सिंह
30. सोशलिस्ट किसान सभा- अनिल मिश्रा एवं संदीप पांडे
31. मनरेगा मजदूर यूनियन – सुरेश राठौर
32.इंकलाबी कामगार यूनियन- अरविंद मूर्ति
33. किसान सँघर्ष समिति – रमेश यादव
34. खदान मजदूर यूनियन- महेंद्र राठौर
35. इंकलाबी मजदूर केन्द्र – रोहित
36. नव निर्माण किसान संगठन-हिमांशु तिवारी
37. अखिल भारतीय कृषि छात्रसंघ – सौरभ सौजन्य
38. ग्रामीण मजदूर यूनियन -ताऊ रामजी सिंह
39. किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा –
पिन्दर सिंह सिद्धू
40. भारतीय किसान संगठन – राजेन्द्र यादव
41.किसान बुनकर दस्तकार मंच-राजपाल सिंह यादव
42. उत्तर प्रदेश बुनकर वाहिनी-इकबाल अहमद
43.राष्ट्रीय किसान मोर्चा -चौधरी विकास पटेल/गौतम 44.भारतीय मजदूर किसान यूनियन – शिव प्रकाश सिंह
45.आल इंडिया वर्कर्स काउंसिल- ओ.पी. सिन्हा
46. खेत मजदूर यूनियन – नरेन्द्र कुमार
47. भूमि जोतक खेतिहर काश्तकार संगठन-रामकरन प्रजापति
48. लोक विद्या जनान्दोलन – लक्षमण प्रसाद मौर्य
49. भगत सिंह युवा मोर्चा-अकांता
50. किसान मजदूर परिषद – अफलातून
51. राष्ट्रीय क्रांतिकारी मजदूर अधिकार समन्वय मंच – म हेश सिंह
52. युवा भारत – संतोष परिवर्तक
53. आजादी बचाओ आन्दोलन – रामधीरज
54. किसान एकता संघ – डा जितेन्द्र सैनी
55. स्वच्छकार किसान मोर्चा – इन्द्रप्रकाश बौद्ध
56. किसान सेना- राजाराम तिवारी
57. युवा शक्ति संगठन-मोहम्मद अहमद
58. पीपुल्स अलाइंस – मुस्तफा फराज 59, एआइकेएम- ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा
Also Read: Farm Laws: कृषि कानून वापस लेने का यूपी और पंजाब में कितना पड़ेगा असर? जानें क्या कहते हैं जानकार
रिपोर्ट: चमन शर्मा, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










