ePaper

UP Chunav 2022: फूलपुर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 27 Feb 2022 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: फूलपुर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: चौथे चरण के बाद आज पांचवे चरण का मतदान हुआ. प्रयागराज जिले में आने वाले फूलपुर विधानसभा सीट पर भी दूसरे चरण में मतदान हुआ. प्रयागराज जिले में शाम पांच बजे तक 50.89 प्रतिशत मतदान हुआ प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. चौथे चरण के बाद आज पांचवे चरण का मतदान हुआ. प्रयागराज जिले में आने वाले फूलपुर विधानसभा सीट पर भी पांचवे चरण में शाम पांच बजे तक 57.28 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रयागराज जिले में पांच बजे तक 50.89 प्रतिशत मतदान हुआ. फूलपुर की पहचान देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की कर्मस्थली के रूप में भी रही है.

फूलपुर विधानसभा सीट से इस समय बीजेपी के प्रवीण सिंह पटेल विधायक हैं. उन्होंने 2017 के चुनाव में सपा के मंसूर आलम को 26 हजार 613 मतों से शिकस्त दी थी. इससे पहले, 2012 में सपा के सैय्यद अहमद, 2007 में सपा के अरुण कुमार यादव ने जीत दर्ज की थी. फूलपुर विधानसभा सीट के लिए पांचवें चरण में चुनाव होना है। वर्ष 1993 में समाजवादी पार्टी को इस सीट पर पहली बार जीत हासिल हुई. 1996 और 2002 में कांग्रेस के रामनरेश यादव इस सीट से जीते। 2007 में बीएसपी की लहर में इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा हो गया. 2012 में भी सपा उम्मीदवार को जीत मिली थी.

इस सीट से बीजेपी ने प्रवीण पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं समाजवादी पार्टी ने मोहम्मद मुज़तबा सिद्दिकी को टिकट दिया है जबकि बीएसपी के टिकट पर राम तौलन यादव चुनाव में ताल ठोक रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola