Umesh Pal Murder: मुख्तार के गैंग पर पुलिस की नजर, बरेली में रची गई साजिश और प्रयागराज में चलीं गोलियां व बम

Updated:
विज्ञापन

Umesh Pal Murder: उमेश पाल की हत्या के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है एक के बाद एक नाम सामने आ रहे है. उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक से लेकर बाहुबली मुख्तार अंसारी के गैंग का भी नाम सामने आ रहा है.

विज्ञापन

लखनऊ. उमेश पाल हत्याकांड मामले में UP पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस मुठभेड़ में उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी आज मारा गया है. UP पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर कर दिया है. जिस आरोपी को पुलिस ने ढेर किया है, उसका नाम अरबाज बताया जा रहा है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गयी है. एसओजी और प्रयागराज पुलिस ने यह एनकाउंटर नेहरू पार्क के जंगल में किया है. उमेश पाल की हत्या में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था. उसे अरबाज ही चला रहा था. मारे गए अरबाज को पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है. अरबाज, अतीक अहमद की गाड़ी भी चलाता था.

ऐसे मिल रहा अतीक और मुख्तार का कनेक्शन

उमेश पाल की हत्या के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है एक के बाद एक नाम सामने आ रहे है. उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक से लेकर बाहुबली मुख्तार अंसारी के गैंग का भी नाम सामने आ रहा है. UP पुलिस की अब तक जांच इस ओर संकेत कर रही है कि यह हत्याकांड गुजरात की जेल में बंद अतीक के इशारे पर बरेली की जेल में योजना बनाकर फिर प्रयागराज में अंजाम दिया गया था. मुख्तार के भाई मंसूर की अतीक के भाई अशरफ और बेटे अली से बीते कुछ दिनों के दौरान जेल में हुई मुलाकात की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारी अशरफ और अली से पूछताछ कर रहे हैं. वहीं तीन राज्यों में शूटरों की तलाश में छापामारी की जा रही है.

Also Read: उमेश पाल हत्याकांड में मुख्तार अंसारी के भाई मंसूर का भी कनेक्शन, STF मऊ जेल पहुंची, हो सकता है बड़ा खुलासा
मुख्तार के गुर्गे थे अतीक के संपर्क में

मुख्तार के कुछ गुर्गे गुजरात जेल में बंद अतीक के संपर्क में थे. अतीक अहमद ने इन गुर्गों के जरिए अपने भरोसेमंद गुड्डू मुस्लिम और गुलाम से उमेश पाल को ठिकाने लगाने को कहा था. सीसीटीवी फुटेज में जो शख्स काले रंग के कपड़े पहनकर लगातार गोलियां चला रहा है, उसे ही अतीक का तीसरा बेटा असद बताया जा रहा है. असद बहुत कम उम्र से ही तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाने लगा था. एक शादी में उसे हर्ष फायरिंग करते भी देखा गया था. उमेश पाल की हत्या की साजिश बरेली जेल में रचे जाने का शक प्रयागराज एसटीएफ को है. एसटीएफ की टीम ने जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई और हत्याकांड में नामजद आरोपी खालिद अजीम उर्फ अशरफ से पूछताछ के लिए जेल प्रशासन से संपर्क साधा है. एसटीएफ जल्द ही उससे पूछताछ कर सकती है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola