छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर, दोनों पर 6 लाख रुपये का था इनाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2021 12:09 PM
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शनिवार को मीडिया को बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मलांगेर एरिया कमेटी की सदस्य हिड़मे कोहरामे और चेतना नाट्य मंडली की प्रभारी पोज्जा को मार गिराया है.
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में सरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में दो इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों में शनिवार की सुबह करीब 5.30 बजे ही मुठभेड़ की शुरुआत हो गई थी. यह मुठभेड़ अरनपुर थाना क्षेत्र के गोंडेरास गांव के जंगल में शुरू हुई.
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शनिवार को मीडिया को बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मलांगेर एरिया कमेटी की सदस्य हिड़मे कोहरामे और चेतना नाट्य मंडली की प्रभारी पोज्जा को मार गिराया है. पल्लव ने बताया कि नक्सली कोहरामे के सर पर पांच लाख रुपये और पोज्जा के सर पर एक लाख रुपये का इनाम है.
पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद डीआरजी के टीम को गश्त पर रवाना किया गया था. टीम जब शनिवार तड़के लगभग 5.30 बजे गोंडेरास गांव के जंगल में पहुंची, उसी समय नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
Also Read: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, महिला नक्सली समेत दो ढेर
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए. बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब वहां दो महिला नक्सलियों की लाश के साथ तीन देसी राइफल, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










