Darjeeling Famous Places: जा रहे हैं दार्जिलिंग घूमने तो इन 6 जगहों पर विजिट जरूर करें

Published by : Shweta Pandey Updated At : 07 Jan 2024 4:31 PM

विज्ञापन

Best Places To Visit In Darjeeling: दार्जिलिंग में एक से बढ़कर एक ऐसी जगहें हैं जिनकी सुंदरता की तारीफ पूरी विश्व में की जाती है. आइए जानते हैं दार्जिलिंग में घूमने लायक जगहों के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Best Places To Visit In Darjeeling: दार्जिलिंग बेहद खूबसूरत जगह है. यहां पर एक से बढ़कर एक ऐसी जगहें हैं जिनकी सुंदरता की तारीफ पूरी विश्व में की जाती है. दार्जिलिंग में घूमने देश-विदेश से लोग आते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से.

undefined
दार्जिलिंग में घूमने की जगह

टाइगर हिल

दार्जिलिंग में मौजूद टाइगर हिल बेहद खूबसूरत जगह है. यह पर्यटकों के बीच काफी फेमस है. हिमालय की चोटियों के साथ स्थित टाइगर हिल से आपको एक अद्वितीय प्राकृतिक दृश्य का आनंद मिलेगा. यहां से सूर्योदय के समय को सबसे अच्छा दृश्य देखने को मिलता है.

undefined
विक्टोरिया वॉटरफॉल

बात हो रही है दार्जिलिंग के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों की तो उनमें से एक विक्टोरिया वॉटरफॉल है. जिसकी खूबसूरती देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं. यह जगह चारों ओर से प्रकृति की सुंदरता से घिरा है.

Also Read: Dubai Tour: ठंड में विदेश घूमने की बना रहे योजना, IRCTC लाया है दुबई स्पेशल टूर पैकेज, जानें कैसे करें बुकिंग
undefined
रॉक गार्डन

रॉक गार्डन दार्जिलिंग में स्थित एक फेमस पर्वतीय पर्यटन स्थल है. यह प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है. यहां विभिन्न प्रजातियों के फूल, वृक्ष और झाड़ियां देखने को मिल जाएँगी. रॉक गार्डन से आपको दार्जिलिंग शहर का सुंदर पूरा दृश्य देखने का मौका मिलता है. यहां सबसे अधिक कपल्स घूमने के लिए जाते हैं.

undefined
बतासिया लूप

बतासिया लूप पश्चिम बंगाल में स्थित एक प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल है. जो एक लूप के रूप में बना है जिसका मतलब होता है कि आप एक पूरी 360-डिग्री दृश्य का आनंद ले सकते हैं जब आप सड़क पर चढ़ते हैं. इस सड़क पर चढ़ने से आपको पहाड़ों के बीच जाने का अनुभव मिलता है.

Also Read: झारखंड के 5 पर्यटन स्थल, जिंदगी में एक बार जरूर जाएं घूमने
undefined
हैप्पी विला

दार्जिलिंग में घूमने के लिए हैप्पी विला है, जो शहर के बाहर स्थित है. यहां जगह खूबसूरत वन्यजीवन, हिमालय की पहाड़ियां से घिरा है. शाम के वक्त यहां सबसे अधिक लोग सैर करने के लिए आते हैं.

undefined
डाली मोनेस्ट्री

दार्जिलिंग में मौजूद डाली मोनेस्ट्री एक बौद्ध मोनेस्ट्री है. जिसे ड्रुक संगग चोलिंग मोनेस्ट्री के रूप में भी जाना जाता है. यह जगह घूमने के लिए बेस्ट है. सुबह से लेकर शाम तक इस जगह पर सबसे अधिक पर्यटक नजर आते हैं.

Also Read: मेघालय कब घूमने जाएं? जब भी करें विजिट तो इन 4 जगहों पर जाना न भूलें, जानें यहां कैसे पहुंचे
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola