The Kerala Story: इस शख्स को फिल्म दिखाने से पहले काफी नर्वस थी अदा शर्मा, बोली- समझ नहीं आया वो कैसे…

Updated:
विज्ञापन
The Kerala Story: इस शख्स को फिल्म दिखाने से पहले काफी नर्वस थी अदा शर्मा, बोली- समझ नहीं आया वो कैसे…

अदा शर्मा ने द केरल स्टोरी को लेकर कहा कि वह उस वक्त नर्वस हो गई, जब उन्हें अपनी दादी को ये फिल्म दिखानी थी. उन्हें समझ नहीं आ रहा था, कि वो कैसे रिएक्ट करेंगी. हालांकि दादी को ये पसंद आई और उन्होंने सभी लड़कियों को दिखाने के लिए कहा.

विज्ञापन

अदा शर्मा को द केरल स्टोरी में उनकी एक्टिंग के लिए सराहा जा रहा है. सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित, फिल्म आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की तीन युवतियों की कहानी बताती है, जिन्हें शादी के लिए मजबूर किया जाता है और बाद में इस्लाम में परिवर्तित और जिहादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए ब्रेनवाश किया जाता है. एक नए इंटरव्यू में, अदा शर्मा ने कहा कि वह अपनी दादी को फिल्म दिखाने के वक्त काफी नर्वस थी.

दादी को फिल्म दिखाने के वक्त काफी नर्वस थी अदा शर्मा

डीएनए से बात करते हुए अदा शर्मा ने कहा कि उनकी मां और दादी को इस कहानी के बारे में पता था. हालांकि, वह फिल्म में बलात्कार के दृश्यों पर अपनी दादी की प्रतिक्रिया से घबराई हुई थी. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो कैसे प्रतिक्रिया देगी. फिल्म देखने के बाद, अदा ने कहा कि उनकी दादी ने द केरल स्टोरी को एक शैक्षिक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि वह अपने सभी छात्रों को फिल्म दिखाना चाहेगी. जब अदा ने उन्हें बताया कि यह एक एडल्ट फिल्म है, तो उनकी दादी ने सुझाव दिया कि यह एक यू/ए फिल्म होनी चाहिए, ताकि छोटी लड़कियां भी इसे देख सकें, इससे सीख सकें और उन्हें अधिक सतर्क रहने में भी मदद मिल सके.

द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसी बीच, द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू में, अदा ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी. एक्ट्रेस ने कहा, “एक अभिनेता के रूप में, मैं इन सभी आंकड़ों को नहीं जानती. हम यह सब इस उम्मीद से करते हैं कि लोग इसे देखें. मुझे पता था कि यह एक ऐसा विषय है, जिसे अगर लोग देखेंगे तो इससे इमोशनली कनेक्ट हो जाएंगे. फिल्म में मां-बेटी का इमोशन काफी दमदार है. जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो यही बात मेरे दिल को छू गई.

Also Read: The Kerala Story में विलेन बनीं सोनिया बलानी ने फिल्म की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, बोली- खुशी के साथ दुखी भी..

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola