Thailand Open: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, किंदाबी श्रीकांत वॉकओवर देकर टूर्नामेंट से बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2022 11:07 PM
दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी और छठी वरीय सिंधू ने दूसरे दौर के मुकाबले में सिम यू जिन को सिर्फ 37 मिनट में 21-16 21-13 से हराया. यू जिन ने कोरिया को उबेर कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने गुरुवार को थाईलैंड ओपन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और वह इस बैडमिंन टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बची हैं.
सिंधु ने सिम यू जिन को हराया
दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी और छठी वरीय पीवी सिंधु ने दूसरे दौर के मुकाबले में सिम यू जिन को सिर्फ 37 मिनट में 21-16 21-13 से हराया. यू जिन ने कोरिया को उबेर कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. पहले दौर में अमेरिका की दुनिया के 62वें नंबर की खिलाड़ी लॉरेन लैम को हराने वाली सिंधु अगले दौर में दूसरी वरीय जापान की अकाने यामागुची से भिड़ेंगी. यामागुची ने कोरिया की किम गा युन को दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में 21-23 21-15 21-16 से हराया.
Also Read: पीवी सिंधु को आया गुस्सा और अंपायर से भिड़ गयी, फाइनल से चूकी स्टार शटलर की आंखों में आया आंसू
किदांबी श्रीकांत ने दिया वॉकओवर, टूर्नामेंट से बाहर
थॉमस कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले किदांबी श्रीकांत पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को वॉकओवर देने के कारण इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गए. आठवें वरीय श्रीकांत ने आयरलैंड के अपने प्रतिद्वंद्वी एनहाट एनगुएन को वॉकओवर दिया. उनके वॉकओवर देने के कारण का पता नहीं चला है. दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने पहले दौर में फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज को 18-21 21-10 21-16 से हराया था.
मालविका बंसोड़ का अभियान भी खत्म
महिला एकल में मालविका बंसोड़ का अभियान भी खत्म हो गया. उन्हें दूसरे दौर में डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन के खिलाफ 21-16 14-21 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी. इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी भी दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई. भारतीय जोड़ी को गोह सून हुआत और लेई शेवोन जेमी की मलेशिया की छठी वरीय जोड़ी के खिलाफ सीधे गेम में 19-21 20-22 से हार का सामना करना पड़ा. अश्विनी भट के और शिखा गौतम की जोड़ी भी महिला युगल के दूसरे दौर में मायु मात्सुमोतो और वकाना नागाहारा की पांचवीं वरीय जोड़ी से 19-21 6-21 से हार गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










