8GB रैम और 108MP कैमरा वाला Xiaomi का यह स्मार्टफोन मिल रहा 6000 रुपये सस्ता, जानें कैसे

cheaper affordable smartphone – Xiaomi का यह स्मार्टफोन कैमरा क्वालिटी और चिपसेट के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और इस पर दिये जाने वाले ऑफर्स के बारे में थोड़ा डीटेल से जानते हैं-

Cheaper Affordable Smartphone Price Flipkart Offer : पावर पैक्ड स्मार्टफोन की अगर आपको तलाश है, तो आप सही जगह पर हैं. हम आपको Mi 10i स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं. यह स्मार्टफोन काफी कम कीमत पर ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है.

Xiaomi का यह स्मार्टफोन कैमरा क्वालिटी और चिपसेट के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और इस पर दिये जाने वाले ऑफर्स के बारे में थोड़ा डीटेल से जानते हैं-

Mi 10i 5G के स्पेक शीट पर नजर डालें, तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में एक बड़ा 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है. यह 1,080×2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. यह डिस्प्ले 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी प्रोड्यूस करता है. प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लगा है.

परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्पैपड्रैगन 750जी चिपसेट दिया है. यह आपके रोजमर्रा के सभी टास्क आसानी से हैंडल कर सकता है. स्टोरेज ऑप्शंस पर नजर डालें, तो इसमें 6GB रैम एक साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में रियर प्रोफाइल पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है. इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का, अल्ट्रा वाइड कैमरा 8 मेगापिक्सल का, मैक्रो लेंस 2 मेगापिक्सल का और डेप्थ शूटर 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसे फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का शूटर मिला है.

Mi 10i 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4820mAh की बैटरी दी गई है. यह 33W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है. शाओमी के इस मिड-बजट स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, गायरोस्कोप, प्रोक्सिमिटी सेंसर और और कंपास जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Mi 10i 5G की कीमत और ऑफर्स के बारे में बात करें, तो जिस समय इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था उस समय इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गयी थी. फिलहाल इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर 18,970 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट किया गया है. इसके साथ कुछ बैंक ऑफर्स भी हैं.
नोट – यहां प्रोडक्ट के बारे में जो बातें बतायी गई हैं, वह वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर है. पाठकों को हमारी सलाह है कि इस प्रोडक्ट की खरीदारी का फैसला लेने से पहले अपनी सूझ-बूझ से काम लें.
Also Read: Redmi के 12GB रैम और 50MP कैमरा वाले स्मार्टफोन पर 25000 रुपये तक बचाने का मौका, जानें क्या हैं ऑफर्सप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










