ePaper

Tata की देसी 'लैंडरोवर' की डिलीवरी हो गई शुरू, खरीदारों की अब मनेगी असली दिवाली

Updated at : 10 Nov 2023 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
Tata की देसी 'लैंडरोवर' की डिलीवरी हो गई शुरू, खरीदारों की अब मनेगी असली दिवाली

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं.

विज्ञापन

Tata Harrier Facelift Delivery : टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2023 को ‘देसी लैंडरोवर’ हैरियर फेसलिफ्ट को सफारी के साथ भारतीय कार बाजार में लॉन्च किया है. लॉन्चिंग के पहले 6 अक्टूबर से ही 25,000 रुपये के टोकन पेमेंट पर इसकी बुकिंग शुरू हो गई थी. कंपनी की ओर से इसकी शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपये तय की गई है. वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 26.44 लाख रुपये है. टाटा मोटर्स की इस एसयूवी कार को भारत में सबसे पहले 2019 में लॉन्च किया गया था. टाटा मोटर्स ने हैरियर फेसलिफ्ट को चार वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें स्मार्ट, प्योर, फीयरलेस और एडवेंचर शामिल है. सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने दिवाली से इस देसी लैंडरोवर कार की डिलीवरी शुरू कर दी है. उम्मीद है कि जिन लोगों ने इस एसयूवी कार की बुकिंग पहले कराई थी, धनतेरस से पहले उनके घर पर यह कार पहुंच जाएगी.

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट का इंजन
undefined

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट एसयूवी कार के इंजन की बात करें, तो इसमें 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-सपीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है. वहीं, इसके माइलेज की बात करें, तो हैरियर फेसलिफ्ट के मैनुअल वेरिएंट में 16.80 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमेटिक में 14.60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है.

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट के फीचर्स
undefined

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं. इसमें मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, ड्यूल-जोन ऑटोमेटिक एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, पैनोरमिक सराउंड (मूड लाइटिंग के साथ), गेस्चर इनेबल पावर टेलगेट और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर भी दिए गए हैं.

Also Read: रतन टाटा देशवासियों को देंगे सस्ती कार का तोहफा, लाने जा रहे 3 नई इलेक्ट्रिक कार टाटा हैरियर फेसलिफ्ट सेफ्टी फीचर्स
undefined

अब अगर पैसेंजरों की सुरक्षा की बात करें, तो इसमें 7 एयरबैग (6 एयरबैग स्टैंडर्ड), हिल असिस्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं. इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत अब इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल फीचर भी मिलता है. टाटा हैरियर का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700, एमजी हेक्टर और जीप कंपास से है. वहीं प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के टॉप वेरिएंट्स से भी है.

Also Read: रतन टाटा ने गरीबों को दिया दिवाली गिफ्ट, अब हर कोई खरीद सकेगा Electric Car, जानें कौन सी है गाड़ी
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola