Sushant Singh Rajput Suicide : सुशांत के करीबी दोस्त और फ्लैट पार्टनर सिद्धार्थ पिटानी ने दर्ज कराया बयान, हो सकते हैं कई खुलासे

Sushant Singh Rajput Suicide, Police recorded Siddharth Pithani statement: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) मामले में मुंबई पुलिस लगातार अभिनेता के करीबियों से पूछताछ कर रही हैं. हाल ही में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और 15 लोगों से पूछताछ हुई थी. अब सुशांत के करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिटानी (Siddharth Pithani) ने अपने बयान दर्ज कराया हैं.
Sushant Singh Rajput Suicide, Police recorded Siddharth Pithani statement: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) मामले में मुंबई पुलिस लगातार अभिनेता के करीबियों से पूछताछ कर रही हैं. हाल ही में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और 15 लोगों से पूछताछ हुई थी. अब सुशांत के करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिटानी (Siddharth Pithani) ने अपना बयान दर्ज कराया हैं.
सिद्धार्थ पिठानी का बयान दर्ज
स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को हाल ही में बांद्रा पुलिस स्टेशन पर स्पॉट किया गया. सिद्धार्थ ब्लैक टी-शर्ट पहने और चेहरे पर मास्क लगाए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे. बता दें सिद्धार्थ और सुशांत मुंबई के बांद्रा में एक ही अपार्टमेंट शेयर कर चुके हैं. सुशांत का क्लोज फ्रेंड और रूम मेट रह चुके है सिद्धार्थ पिठानी.
रिया चक्रवर्ती से पूछताछ
इससे पहले गुरुवार को अभिनेत्री और सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची थी. पुलिस ने उनसे 11 घंटे तक पूछताछ की. वह सुबह 11:30 बजे पहुंचीं और रात को 10:15 के करीब वहां से निकलीं थी.
शनिवार रात को किया था सुशांत को कॉल
कॉल रिकॉर्ड्स के माध्यम से यह भी पता चला कि रिया अंतिम शख्स थीं, जिन्होंने सोने से पहले शनिवार को सुशांत को फोन किया था. इसके बाद सुशांत ने महेश शेट्टी को पहले फोन किया, जिन्होंने जवाब नहीं दिया और फिर उन्होंने रिया को फोन किया लेकिन रिया ने फोन नहीं उठाया. वह सो गई थीं. महेश ने उन्हें बैक कॉल किया था लेकिन फिर अभिनेता ने कॉल रिसीव नहीं किया.
सुशांत संग हुआ था झगड़ा
पिंकविला की एक रिपोर्ट में रिया के बयान और घंटे भर की पूछताछ के बाद कुछ बातें सामने आई है. रिया और सुशांत कथित तौर पर कार्टर रोड में अपने पेंटहाउस में एक साथ रह रहे थे, जिसे उन्होंने अपने दोस्त सिद्धार्थ पिटानी के साथ किराए पर लिया था. हालांकि सुशांत की आत्महत्या से कुछ दिन पहले, रिया चली गई थी. वेबसाइट ने सूत्र के हवाले से लिखा, पुलिस ने इस पर संदेह जताया लेकिन रिया ने बताया कि उनके बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह चली गईं थी. रिया ने पुलिस को दोनों के बातचीत वाले मैसेज भी दिखाए और बताया कि इसके बाद उनकी बात हुई थी.
एक साल से डिप्रेशन में थे
रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर केसरी चावड़ा ने खुलासा किया है कि सुशांत पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे और रात को उन्हें नींद नहीं आती थी. उनके मन में अजीब-अजीब ख्याल आते थे. अंकिता लोखंडे के साथ उनके ब्रेकअप के बाद कुछ समय तक सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन बाद में कुछ असफल रिश्तों ने उन्हें एहसास दिलाया कि कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता था.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




