Photos : मेहनतकश लोगों को संगठित कर पूंजिवाद को हटाना ही मूल उद्देश्य : एसयूसीआई (सी)

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति को देखते हुए पार्टी के संस्थापक शिवदास घोष के जन्म शतवर्ष के मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का कार्यक्रम करने का फैसला लिया गया. ताकि देश के मेहनतकश व शोषित आवाम को नई दिशा दिया जा सके.

विज्ञापन
undefined

कोलकाता, नवीन राय : देश से भाजपा को हटाने के लिए विपक्ष की ओर से इंडिया नामक गठबंधन बनाया गया है. इस गठबंधन में वामपंथी भी है तो तृणमूल कांग्रेस भी है. इससे इसके उद्देश्य का अंदाजा लगाया जा सकता है. यही वजह है कि एसयूसीआई(सी) अकेले लड़ने की नीति पर अडिग है. यह बात एसयूसीआई(सी) के महासचिव प्रभाष घोष ने कहा. उन्होने कहा कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति को देखते हुए पार्टी के संस्थापक शिवदास घोष के जन्म शतवर्ष के मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का कार्यक्रम करने का फैसला लिया गया. ताकि देश के मेहनतकश व शोषित आवाम को नई दिशा दिया जा सके.

विज्ञापन
undefined

क्योंकि स्वाधीनता आंदोलन के समय से जिस तरह से टाटा-बिड़ला की मदद से पूंजिवादी मानसिकता थी तो दूसरी ओर क्रांतिकारी विचारधारा थी. लेकिन पूंजिवाद के मुनाफा व लोभ की राजनीति के आगे बुजुर्आ ��र्ग ने नेतृत्व पर कब्जा कर लिया था. दूसरी तरफ चीन व रुस जैसे कम्यूनिष्ट देशों के नेतृत्व में मतपरिवर्तन से यह लोग भी पूंजिवाद की तरफ कदम बढ़ाने लगे.

undefined

देश का विभाजन करके रुस युद्ध में उलझा हुआ है तो कम्यूनिज्म का रास्ता छोड़कर चीन साम्राज्यवादी विचारधारधारा के साथ अन्य देशों की संप्रभुता पर हमला कर रहा है. इसके खिलाफ पूरे विश्व के मेहनतकश लोगों को पूंजिवाद व संप्रदायवाद- धर्मीय उन्माद से दूर माक्स$वाद को वास्तविकता के धारातल पर लाना होगा.

undefined

एसयूसीआई के इस राष्ट्रीय सभा में जहां देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, वही पड़ोसी देशों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत किया. कार्यक्रम के शुरूआत में विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक मंड़ली ने अपनी अपनी भाषा में क्रांतिकारी गीतों का मंचन करके ब्रिगेड को मिनी हिंदुस्तान का रुप दे दिया था. इसके बाद एसयूसीआई( सी) के किशोर संगठन कामशोमाल के सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व को गार्ड आफ आनर देकर सम्मानित किया.

undefined

इसके बाद सभी राज्य कमेटी के सचिव एक के बाद एक मंच पर आये और अपने अपने प्रदेश की भाषा में लोगों को संबोधित कर लोगों को संदेश दिया कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर को ध्यान में रखते हुए शिवदास घोष के आदर्शों को हथियार बनाकर अकेले अपने दम पर मेहनतकश लोगों को संगठित करते हुए जनआंदोलन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola