UP Election 2022: बरेली में सपा महासचिव श्याम लाल बोले- बीजेपी सरकार में पिछड़ों को फायदा नहीं

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Dec 2021 8:55 PM

विज्ञापन

सपा प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल ने भाजपा पर पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाया. पाल समाज से सपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही. अगली सरकार सपा की होगी.

विज्ञापन

UP Election 2022: बरेली के बदायूं रोड पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछड़ों के हित सपा में सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पिछड़ों को मजबूत करने का काम किया है. इसके साथ ही 2022 विधानसभा चुनाव में सपा को मजबूत और वोट दिलाने का संकल्प भी दिलाया.

सपा प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल ने भाजपा पर पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाया. पाल समाज से सपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही. अगली सरकार सपा की होगी. पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर रोशनी डाली. जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने प्रदेश महासचिव का स्वागत किया. साथ ही सपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने की बात कही.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने बरेली की जैनब फातिमा को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी है. उनके राष्ट्रीय सचिव बनने पर सपाइयों ने बधाई दी.

(इनपुट:- मुहम्मद साजिद, बरेली)

Also Read: UP Chunav 2022: बरेली के तीन विधायकों का जब मुलायम सिंह यादव ने एक साथ काट दिया था टिकट, जानें किया थी वजह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola