ePaper

झारखंड में तस्कर तेल टैंकर में ठूंस-ठूंस कर ले जा रहे थे 23 पशु, 2 की मौत, पुलिस ने ऐसे किया जब्त

Updated at : 25 Oct 2022 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में तस्कर तेल टैंकर में ठूंस-ठूंस कर ले जा रहे थे 23 पशु, 2 की मौत, पुलिस ने ऐसे किया जब्त

तेल टैंकर चालक शेख मेराज (भद्रक निवासी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चालक ने पूछताछ के दौरान सुजीत मोहंती उर्फ बड़ा बाबू, अक्षय पैरीका तथा टैंकर मालिक का नाम बताया. इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: झारखंड की पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली है. छापामारी अभियान के क्रम में पुलिस ने मोडिफाइड तेल टैंकर (हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिखा हुआ) में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे 23 पशुओं को बरामद किया है. इसमें दो की मौत हो गयी है. तेल टैंकर चालक शेख मेराज (भद्रक निवासी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चालक ने पूछताछ के दौरान सुजीत मोहंती उर्फ बड़ा बाबू, अक्षय पैरीका तथा टैंकर मालिक का नाम बताया. इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

23 में 2 पशुओं की मौत

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की बहरागोड़ा पुलिस ने वरीय अधिकारी की सूचना पर जामसोला के समीप एनएच-49 पर पशु तस्करी की रोकथाम को लेकर थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया. छापामारी में जामसोला के समीप तेल टैंकर (ओआर 11 डी/ 6838) से 23 पशुओं को ले जाते पकड़ा. तेल टैंकर में ठूंस ठूंस कर ले जा रहे 23 पशुओं में से दो की मौत हो चुकी है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में महापर्व छठ पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या बारिश डालेगी खलल ?

चार के खिलाफ मामला दर्ज

बहरागोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस वाहन को जब्त कर लिया और उस पर लदे 21 जीवित तथा 2 मृत पशुओं को चाकुलिया स्थित ध्यान फाउंडेशन गौशाला को सौंप दिया. बहरागोड़ा थाना में टैंकर चालक एवं मालिक समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Also Read: राजभवन से दिव्यांग लुगनी व उसके बेटे को दिवाली गिफ्ट, तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लिया था गोद

मोडिफाइड टैंकर पर लिखा है हिंदुस्तान पेट्रोलियम

मिली जानकारी के अनुसार छापामारी के दौरान मॉडिफाइड टैंकर की तलाशी लेने पर उसके अंदर ठूंस-ठूंस कर रखे गए 23 पशुओं को बरामद किया गया. टैंकर चालक शेख मेराज (भद्रक निवासी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चालक ने पूछताछ के दौरान सुजीत मोहंती उर्फ बड़ा बाबू, अक्षय पैरीका तथा टैंकर मालिक का नाम बताया. इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन लोगों के द्वारा पुलिस से बचने के लिए टैंकर वाहन को मॉडिफाइड कर उसके पिछले भाग में काटकर प्लेटफॉर्म एवं गेट बनाया गया था. वाहन के बॉडी पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिखा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट : राकेश सिंह, चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola