Vivah Muhurat 2022: जनवरी से दिसंबर तक के शादी के शुभ मुहूर्त जानें, इस दिन से बजेगी शहनाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2022 7:22 PM
Vivah Muhurat 2022: खरमास समाप्ति के साथ ही आज से ही शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे. बता दें कि खरमास के कारण करीब 1 महीने से विवाह समेत अन्य शुभ कार्य भी बंद थे.
Shubh Muhurat 2022: मकर संक्रांति के साथ ही खरमास के दिन समाप्त हो चुके हैं. और अब आज से ही करीब 1 महीने से बंद पड़े शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे. विवहा शुभ मुहूर्त की बात करें तो साल 2022 में विवाह के लिए अनगिनत शुभ मुहूर्त हैं. साल में तीन महीने को छोड़ कर हर महीने में अनेकों शादी के मुहूर्त हैं. जनवरी में 22 तारीख से विवाह कार्य भी शुरू हो जाएंगे. देखें साल भर जनवरी से दिसंबर तक कौन-कौन से तारीख को शुभ मुहूर्त हैं जिसमें शुभ कार्य किए जा सकते हैं.
जनवरी 2022 : इस माह में 22, 23, 24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.
फरवरी 2022: फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख के शुभ मुहूर्त हैं.
मार्च 2022: मार्च में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं. इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.
अप्रैल 2022: इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.
मई 2022: मई में अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.
जून 2022: जून में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.
जुलाई 2022: जुलाई में 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख को शुभ मुहूर्त है.
नवंबर 2022: इस माह में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त हैं.
दिसंबर 2022: साल के अंतिम महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे.
साल 2022 के तीन महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं है. इन तीन महीनों के अलावा पूरे साल शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










