Shehzada Trailer: जब बात फैमिली पर आए, तो डिस्कशन नहीं एक्शन करते हैं…कार्तिक आर्यन की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Updated:
विज्ञापन
Shehzada Trailer: जब बात फैमिली पर आए, तो डिस्कशन नहीं एक्शन करते हैं…कार्तिक आर्यन की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. वीडियो में कार्तिक जबरदस्त एक्शन करते देखे जा सकते है. वहीं कृति सेनन की सिजलिंग अदाएं फैंस का होश उड़ा रही है.

विज्ञापन

Shehzada Trailer Out: बॉलीवुड के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब शहजादा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. वीडियो में कार्तिक और कृति सेनन की जोड़ी कमाल लग रही है. दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को सीटियां बजाने पर मजबूर कर रहा है. तीन मिनट के ट्रेलर की शुरूआत कार्तिक के जबरदस्त डायलॉग से होती है, जिसमें वह कहते हैं कि ”जब बात फैमिली पर आए, तो डिस्कशन नहीं करते एक्शन करते हैं”. बता दें कि शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म अलावैकुंठपुरम का रीमेक है. इसका निर्देशन रोहित धवन ने किया है. कार्तिक और कृति के अलावा फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला और रोनित रॉय जैसे स्टार्स भी मुख्य भूमिका में है. शहजादा 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Shehzada Trailer Out: Bollywood’s famous actor Karthik Aryan is in headlines these days for his upcoming film Shehzada. Fans are eagerly waiting for the film. Now the explosive trailer of Shahzada has been released. The pairing of Karthik and Kriti Sanon is looking amazing in the video. The romantic style of both is forcing the fans to whistle. The three-minute trailer begins with Karthik’s powerful dialogue, in which he says, “Jab baat family par aaye, toh discussion nahi karte action karte hain”. Please tell that Shahzada is a remake of Allu Arjun’s film Alavaikunthapuram. It is directed by Rohit Dhawan. Apart from Karthik and Kriti, the film also stars Paresh Rawal, Manisha Koirala and Ronit Roy in lead roles. Shehzada is all set to release in theaters on 10 February 2023.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola