Sawan 2023 Puja Vidhi LIVE Updates: आज से शुरु हो रहा श्रावण मास, ऐसे करें सावन में शिवजी की पूजा
Happy Sawan 2023 LIVE Updates: भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन की शुरुआज आज 4 जुलाई से हो रही है. इस पूरे माह भक्त शिव जी की भक्ति में लीन रहते हैं. यहां जानिए वर्ष 2023 के सावन सोमवार व्रत की तिथियां, पूजा विधि, कथा और महत्व के बारे में..
सावन का वैज्ञानिक महत्व
विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो हमारा पाचन तंत्र सूर्य पर टिका हुआ है. ऐसे में सावन के महीने में सूरज बहुत कम निकलता है. इससे हमारा पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है. यही कारण है कि जलजनित रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में हमें अपने पाचन तंत्र को आराम देने की जरूरत है. इसी वजह से सावन के महीने में बैंगन, पत्तेदार सब्जियां, सब्जियां, मांसाहारी भोजन और शराब वर्जित है ताकि हमारा पाचन तंत्र अच्छा रहे.
Sawan 2023: शिव पूजा में ये वस्तुएं हैं निषेध
महादेव को केतकी का फूल, सिंदूर, हल्दी, कुमकुम अर्पित न करें. शिव पूजा में ये वस्तुएं निषेध हैं.
पहले चरण का सावन 4 से 17 जुलाई तक है जिसमें दो सावन सोमवारी व्रत पड़ेंगे
पहला सावन सोमवार व्रत- 10 जुलाई
दूसरा सावन सोमवार व्रत- 17 जुलाई
इस बीच 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा. जिसमें पड़ने वाले सोमवारी व्रत मान्य नहीं होंगे.
सावन का दूसरा चरण में 17 अगस्त से 31 अगस्त तक है इसमें भी दो सावन सोमवारी व्रत पड़ेंगे-
तीसरा सावन सोमवारी व्रत- 21 अगस्त
चौथा सावन सोमवारी व्रत- 28 अगस्त
सावन का महत्व
सावन में अन्य देवी-देवताओं के मुकाबले शिव जी की पूजा सबसे अधिक की जाती है. ये पूरा महीना ही शिव जी को समर्पित है. ऐसा कहते हैं कि सावन महीने में ही देवी पार्वती ने शिव जी को पति रूप में पाने के लिए तपस्या शुरू की थी. तप से प्रसन्न होकर शिव जी प्रकट हुए और देवी की इच्छा पूरी करने का वरदान दिया. यही वजह है कि सावन में शिव पूजा करने से मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होती है. सावन में सोमवार के अलावा प्रदोष व्रत, सावन शिवरात्रि आदि कई महत्वपूर्ण तिथियों पर शिव पूजा उत्तम फलदायी मानी गई है.
19 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग
पूरे 19 साल बाद ऐसा संयोग बना है जिसमें, सावन पूरे 59 दिनों का होगा. साल 2023 में सावन महीने के दौरान अधिकमास पड़ रहा है, इसलिए इन 2 महीनों में पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव के साथ श्रीहरि विष्णु जी की भी जमकर कृपा बरसेगी.
सावन 2023 पहले दिन का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 04:07 AM – 04:48 AM
अभिजित मुहूर्त- 11:58 AM – 12:53 PM
गोधूलि मुहूर्त- 07:22 PM- 07:42 PM
शिव पूजा के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त – शाम 05.29 – रात 08.39
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए