ePaper

एयरफोर्स अग्निवीरवायु भर्ती के लिए 17 जनवरी से कर सकेंगे आवेदन, जानिए क्या है चयन प्रक्रिया

Updated at : 03 Jan 2024 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
एयरफोर्स अग्निवीरवायु भर्ती के लिए 17 जनवरी से कर सकेंगे आवेदन, जानिए क्या है चयन प्रक्रिया

IAF अग्निवीरवायु भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पंजीकरण प्रक्रिया 17 जनवरी से agnipathvayu.cdac.in पर शुरू होगी. महिलाएं भी इस भर्ती में आवेदन कर सकती हैं.

विज्ञापन

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना ने IAF अग्निवीरवायु भर्ती 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पंजीकरण प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होगी और 6 फरवरी, 2024 को समाप्त होगी. उम्मीदवार IAF अग्निवीरवायु की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी इस भर्ती में आवेदन कर सकती हैं.

नोट कर लें ये तारीख

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 17 जनवरी, 2024

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 6 फरवरी, 2024

  • ऑनलाइन परीक्षा तिथियां: 17 मार्च 2024 से

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

  • विज्ञान विषयों के लिए: उम्मीदवारों को केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों.

  • विज्ञान विषयों के अलावा: केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम/विषयों में इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण, कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा शामिल है – चरण I और चरण II. चरण I और चरण 2 परीक्षाओं के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण आयोजित किए जाएंगे. ये तीन चीजें जरूरी.

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा

  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट

  • मेडिकल टेस्ट

परीक्षा शुल्क

ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवार को 550 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है.

Also Read: OIL India Recruitment 2024: ऑयल इंडिया लिमिटेड में 421 पदों के लिए निकली वैकेंसी, 90 हजार तक मिलेगी सैलरी
आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए. यदि कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेता है, तो नामांकन की तारीख के अनुसार ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए.

Also Read: 40 हजार रुपये की सरकारी नौकरी चाहिए, तो IGNOU से कर सकते हैं यह कोर्स, आवदेन करने का आज है आखिरी मौका
अभ्यर्थियों की लंबाई

पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी और महिला अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए. इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों के सीने की चौड़ाई 77 सेमी हो. वे सीना 5 सेमी फुला सके.

Also Read: Teacher Vacancy: असिस्टेंट टीचर के 5,500 पदों पर निकली वैकेंसी, 70 हजार तक मिलेगी सैलरी

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola