खरसावां में 14 वर्षीय नाबालिग से गैंपरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, 11 अगस्त को हुई थी घटना

Updated:
विज्ञापन

14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आमदा पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में खरसावां थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी व आमदा ओपी प्रभारी दयानंद राम ने संयुक्त रुप से बताया कि विगत 11 अगस्त को आमदा ओपी अंतर्गत बुढ़ीतोपा गांव के पास एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ कुचाई थाना क्षेत्र के पोंडाकाटा गांव के शिवम महतो (20) व दीपक महतो (30) ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

बड़ाबांबो (अजय महतो) : 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आमदा पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में खरसावां थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी व आमदा ओपी प्रभारी दयानंद राम ने संयुक्त रुप से बताया कि विगत 11 अगस्त को आमदा ओपी अंतर्गत बुढ़ीतोपा गांव के पास एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ कुचाई थाना क्षेत्र के पोंडाकाटा गांव के शिवम महतो (20) व दीपक महतो (30) ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संदर्भ में पीड़िता के पिता के बयान पर आमदा ओपी में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी. घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए जिला के पुलिस अधीक्षक मो अर्सी ने एसडीपीओ राकेश रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया. टीम ने तत्परता दिखाते हुए लगातार छापेमारी कर 16 अगस्त को शिवम महतो व दीपक महतो को अलग अलग स्थानों गिरफतार किया.

Also Read: तसर बीज उत्पादन का गढ़ है कोल्हान, जानिए सरकार ने इस साल पैदावार का क्या तय किया है लक्ष्य

गिरफतार युवकों के पास से दो मोबाईल व एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है. दुष्कर्म की घटना के चार दिनों के बाद ही दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर लिया. पीड़िता के परिजन को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि देने लिये भी प्रस्ताव भेजा जा रहा है.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola