ePaper

Saharsa: विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर कर दिया वायरल, एक गिरफ्तार

Updated at : 15 May 2022 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
Saharsa: विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर कर दिया वायरल, एक गिरफ्तार

Saharsa: सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपितों ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर वीडियो बना कर उसे वायरल भी कर दिया.

विज्ञापन

Saharsa: सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपितों ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर वीडियो बना कर उसे वायरल भी कर दिया. मामले को लेकर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं, दर्ज प्राथमिकी के आलोक में बिहरा थाने की पुलिस ने एक आरोपित रंजीत कुमार को हिरासत में लिया है.

Also Read: Bhagalpur: जदयू विधायक गोपाल मंडल का वीडियो वायरल, ”बुलेट पर जीजा…” गाने पर नर्तकियों संग लगाये ठुमके
12 मई की शाम को दिया घटना को अंजाम

थाने में दिये गये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि 12 मई की शाम में वह अपने घर से पश्चिम बांसबारी गई थी. बांसबाड़ी में ही पूर्व से घात लगाये बैठे रंजीत कुमार, चंदन कुमार और राहुल कुमार ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और मेरे कपड़े फाड़ दिये. मेरे हल्ला करने और चिल्लाने पर आवाज बंद करने के लिए मुंह को हाथ से दबा कर बंद करने का प्रयास किया.

Also Read: Surgery: ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ दी कैंची, 11 वर्ष बाद पता चला
वारदात की जानकारी देने या केस करने पर गोली मारने की दी धमकी

इसके बाद साड़ी से मेरे मुंह को बांधकर बारी-बारी से तीनों युवकों ने दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के दौरान पहले राहुल ने वीडियो बनाया. उसके बाद चंदन और फिर रंजीत ने वीडियो बनाया. इसके बाद राहुल ने वीडियो को वायरल कर दिया. साथ ही तीनों युवकों ने धमकी दी है कि घटना की जानकारी किसी को बताने या केस करने पर मुझे और मेरे परिवार को गोली मार देंगे.

Also Read: Wedding news: हुजूर, बीवी मायके भाग जाती है, इसलिए दूसरा विवाह किया, अब साथ ही रहेगी पहली पत्नी
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

किसी तरह निर्वस्त्र ही घर पहुंची, तो पति ने मुंह से कपड़ा खोला. उसके बाद पति को पूरे मामले की जानकारी दी. घटना के बाबत महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola