ePaper

कोरोना मरीजों की मदद के लिए देवदूत बनकर सामने आये रग्बी खिलाड़ी, ऑक्सीजन से लेकर खाने तक का कर रहे प्रबंध

Updated at : 30 May 2021 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना मरीजों की मदद के लिए देवदूत बनकर सामने आये रग्बी खिलाड़ी, ऑक्सीजन से लेकर खाने तक का कर रहे प्रबंध

Rugby players, help Corona patients, ranging oxygen and food in delhi, corona update कोरोना की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह से प्रभावित किया. इस लहर में लाखो लोग संक्रमित हुए, तो हजारों की जान चली गयी. कई लोगों की मौत ऑक्सीन की कमी के कारण हुई. एक समय ऐसा भी देश में आया जब हर जगह से ऑक्सीजन की कमी की खबर सुर्खियों में रही.

विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह से प्रभावित किया. इस लहर में लाखो लोग संक्रमित हुए, तो हजारों की जान चली गयी. कई लोगों की मौत ऑक्सीन की कमी के कारण हुई. एक समय ऐसा भी देश में आया जब हर जगह से ऑक्सीजन की कमी की खबर सुर्खियों में रही.

हालांकि उस समय देश में कुछ ऐसे भी लोग सामने आये जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों की मदद की. दिल्ली में एक रग्बी खिलाड़ियों के ग्रुप ने भी इस कोरोना संकट के दौर में लोगों की जमकर मदद की. उन्होंने अपना खेल लोगों की मदद के लिए छोड़ दिया और दिनरात सेवा में लगे रहे.

खिलाड़ियों के इस ग्रुप ने दिल्ली में महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर और राशन प्रदान किया और अब भी इस काम में जुटे हुए हैं.

राष्ट्रीय स्तर के रग्बी खिलाड़ी असलम ने कहा, मैं पिछले 5 सालों से दिल्ली बुल्स के लिए रग्बी खेल रहा हूं. अब हम COVID राहत सेवाएं कर रहा हूं. हम लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य चीजें उपलब्ध करा रहे हैं.

एक अन्य रग्बी खिलाड़ी दीपक ने बताया, कोरोना की शुरुआत के बाद से ही हमलोग प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं. हम ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पूछताछ करने के लिए एक दिन में 300-400 कॉल कर रहे थे. उपलब्धता के आधार पर हम लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर और उसको रिफिल करने के लिए भेजते थे.

Also Read: पैसे की तंगी के कारण कारपेंटर का काम करने के लिए मजबूर है यह क्रिकेटर, दिला चुका है टीम को वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि करीब एक महीने से अधिक समय तक कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के बाद अब हालात में तेजी से सुधार हो रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 165553 नये मामले सामने आये. जबकि 3460 लोगों की मौत हुई.

posted by – arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola