Rishi Kapoor को आखिरी बार नहीं देख सकीं थीं Riddhima, 1400 किमी सफर कर दो दिन बाद पहुंचीं मुंबई

Updated:
विज्ञापन
Rishi Kapoor को आखिरी बार नहीं देख सकीं थीं Riddhima, 1400 किमी सफर कर दो दिन बाद पहुंचीं मुंबई

Rishi kapoor- 30 अप्रैल की सुबह में ऋषि कपूर का निधन हुआ था. उनके निधन के दो दिन बाद रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी समारा के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंची.

विज्ञापन

30 अप्रैल की सुबह में ऋषि कपूर का निधन हुआ था. उनके निधन के दो दिन बाद रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी समारा के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंची. दूर होने के वजह से रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं. रिद्धिमा ने पापा को वीडिया कॉल पर अंतिम विदाई दी. इस दौरान वो लगातार ऋषि कपूर की तसवीरें शेयर कर उन्हें याद कर रही हैं.

Also Read: क्‍यों परमिशन मिलने के बाद भी Rishi Kapoor के अंतिम संस्‍कार में नहीं पहुंच पाईं बेटी Riddhima Kapoor?

रिद्धिमा उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं थी क्योंकि वह दिल्ली में थी. रिद्धिमा ने मुंबई से दिल्ली तक का सफर सड़क मार्ग से पूरा किया. इसके लिए उन्होंने बाकायदा प्रशासन से इजाजत ली. दिल्ली से मुंबई की दूरी करीब 1400 किलोमीटर है. ये सफर सड़क से तय करने में करीब 23 घंटे का समय लगता है.

रिद्धिमा कपूर अपने इंस्टाग्राम पर पापा ऋषि कपूर की तसवीरें शेयर करती कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में ऋषि कपूर की दो तसवीरें शेयर की. पहली तसवीर ऋषि कपूर के यंग डेज की तस्वीर है. इस पर रिद्धिमा ने लिखा, ‘लेजेंड्स हमेशा के लिए जिंदा रहते हैं. मिस यू’. वहीं दूसरी तस्वीर एक फैमिली फोटो है, जिसमें ऋषि कपूर के साथ-साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, उनकी बेटी और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं. इस फोटो में रिद्धिमा ने लिखा ‘मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं’.

undefined

ऋषि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा ने पिता के साथ अपनी तसवीर शेयर कर लिखा था, ‘पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी. मैं आपको हर रोज मिस करूंगी. आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करूंगी. काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती. आपसे दोबारा मिलूंगी पापा.’

दरअसल, लॉकडाउन की वजह से राज्यों की सीमाओं को सील किया गया है. वहीं, हवाई यात्रा पर भी रोक लगाई है. इसलिए वो ऋषि कपूर अंतिम संस्कार में पहुंच नहीं सकी थी. उनकी चार्टर्ड प्लेन से मुंबई आने के की तैयारी थी लेकिन डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली. जिसके बाद उन्होंने मुंबई से दिल्ली तक का सफर सड़क मार्ग से पूरा किया.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola