ePaper

महिला के कंगन और अंगूठी लेकर उचक्के फरार, बोले- सीएम योगी का आदेश है, जो सोना पहनकर निकले, उतरवा लो

Updated at : 29 Mar 2022 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
महिला के कंगन और अंगूठी लेकर उचक्के फरार, बोले- सीएम योगी का आदेश है, जो सोना पहनकर निकले, उतरवा लो

वाराणसी में लुटेरे और उचक्के फिर से सक्रिय हो गए है. मंगलवार को भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर यूपी के सीएम के आदेश का हवाला देकर वृद्ध महिला मालती उपाध्याय से उचक्के दो अंगूठी और उनके दोनों हाथ के कंगन उतरवा कर भाग निकले.

विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर लूट की घटना सामने आयी है. बाइक सवार दो उचक्कों ने एक वृद्ध महिला से यह कहते हुए दो अंगूठी और कंगन उतरवा लिये कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि जो लोग सोना पहने हुए मिलें, उनसे वह उतरवा लो. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सीएम योगी के आदेश का दिया हवाला

वाराणसी में लुटेरे और उचक्के फिर से सक्रिय हो गए है. मंगलवार को भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश का हवाला देकर वृद्ध महिला मालती उपाध्याय से उचक्के दो अंगूठी और उनके दोनों हाथ के कंगन उतरवा कर भाग निकले. वृद्ध महिला मालती उपाध्याय ने मार्मिक अपील की कि योगी जी अपराधी को जल्दी पकड़वाइये और हमारे गहने वापस दिलाइए.

Also Read: Varanasi News: वाराणसी कैंट स्टेशन पर चोरों ने महिला के गले से उड़ाया सोने का चेन, पुलिस जांच में जुटी
मुकदमा दर्ज, मामले की जांच जारी

इस पूरे मामले में भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकांत दुबे ने बताया कि वृद्ध महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से उचक्कों की पहचान की जा रही है. जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: हाउस टैक्स जमा न करने पर वाराणसी नगर निगम कर रहा कुर्की, पांचों जोन के बकाएदारों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola