VIDEO: 'लेजा-लेजा रे महकी रात में' गाने पर एक्ट्रेस रश्मि देसाई का कातिलाना डांस वायरल, आपने देखा क्या?
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 May 2020 4:00 PM
Rashami Desai- बिग बॉस फेम रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. पिछले दिनों रश्मि का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो सुपरहिट गाने 'गेंदा फूल पर गजब डांस कर रही थी. अब एक बार फिर रश्मि अपने नये वीडियो से तहलका मचा रही है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ले जा ले जा गाने में डांस कर रही है.
Rashami Desai dance video: बिग बॉस फेम रश्मि देसाई (Rashami Desai) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. पिछले दिनों रश्मि का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो सुपरहिट गाने ‘गेंदा फूल पर गजब डांस कर रही थी. अब एक बार फिर रश्मि अपने नये वीडियो से तहलका मचा रही है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ले जा ले जा गाने में डांस कर रही है.
Also Read: Genda Phool गाने पर Rashami Desai का जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस दीपिका और देवोलीना ने भी परफॉर्मेंस से लगाई आग, VIDEOरश्मि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है. इसमें वो लेजा-लेजा रे महकी रात में गाने पर डांस कर रही है. इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है. दो घंटे पहले शेयर किए इस वीडियो को अब तक 156,441 व्यूज मिल चुके है. फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे है.
इसके पहले रश्मि ने ओपन एंड लूज शर्ट पहने तसवीरें शेयर की थी. इनमें उनका ग्लैमरस लुक देखा जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने कोट किया, ‘बोल्ड एंड ब्यूटीफुल’. साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘शुरुआत करने की हिम्मत करें’.
वहीं, कुछ समय पहले रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया था. वीडियो में रश्मि देसाई ने ब्राउन कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ था. साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की टाइट्स पहनी हुई है. रश्मि देसाई के इस डांस वीडियो को फैन्स ने खूब पसन्द किया था.
वर्क फ्रंट पर रश्मि देसाई नागिन 4 में शलाका के रोल में नजर आ रही हैं. फिलहाल लॉकडाउन की वजह से शो की शूटिंग बंद है. अब ऐसी खबर आ रही है कि लॉकडाउन के चलते अचानक पैदा हुई बजट की समस्या की वजह से इस धारावाहिक के कुछ बड़े कलाकारों को बाहर करने पर विचार किया जा रहा है. उन कलाकारों में से सबसे पहला नाम टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मि देसाई का है. खबर है कि कुछ ही समय पहले ही इस धारावाहिक का हिस्सा बनीं रश्मि लॉकडाउन के बाद जारी होने वाले इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










