Raksha Bandhan 2021: कल है रक्षाबंधन का त्योहार, राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान

Raksha Bandhan 2021: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त दिन रविवार को मनाया जाएगा. यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है. इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं है. इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए रक्षा सूत्र बांधती हैं और आरती उतारती है.
Raksha Bandhan 2021: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त दिन रविवार को मनाया जाएगा. यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है. इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं है. इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए रक्षा सूत्र बांधती हैं और आरती उतारती है. फिर माथे पर तिलक लगाती है और मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा करती है. इसके बाद भाई अपनी बहन को तोहफा देते हैं. आइए जानते है राखी बांधने के दौरान किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए…
भाई की कलाई में राखी बाधते समय मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए. इस दिन भद्रा और राहुकाल में भूलकर भी भाई की कलाई में राखी नहीं बांधनी चाहिए. ये दोनों ही समय अशुभ माने जाते हैं. भद्रा और राहुकाल में किए गए कार्य में सफलता नहीं मिलती है.
शास्त्रों के अनुसार, भाई के माथे पर अक्षत और रोली का तिलक लगाया जाता है. भाई को तिलक के समय अक्षत् लगाने के लिए खड़े चावल का प्रयोग करें, टूटे चावल का प्रयोग भूल से भी न करें. अक्षत् का अर्थ ही होता है जिसकी कोई क्षति न हो.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, राखी बांधते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए. राखी बांधते समय बहनें इस बात का ध्यान रखें कि भाई का मुख दक्षिण दिशा में न हो. बल्कि उनका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए .
भाई अपनी बहन को उपहार के रूप में बहन को रूमाल और तौलिया नहीं देना चाहिए. इसके साथ ही बहनों को धारदार या नुकीली चीजें भी नहीं देनी चाहिए. इसके अलावा दर्पण और फोटो फ्रेम जैसे गिफ्ट भी देने से बचें.
रक्षाबंधन के अवसर पर आपको काले रंग के प्रयोग से बचना चाहिए. यह रंग नकारात्मकता को दर्शाता है. संभव हो तो अपने भाई की राशि के अनुसार राखी के रंग का चयन करें.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




