वाराणसीः पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया खुलासा, 4 महिलाएं गिरफ्तार, फोटो भेजकर लड़कियां कराई जाती थी पसंद
Published by : Shweta Pandey Updated At : 30 May 2023 1:06 PM
वाराणसीः भेलूपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुलसीपुर महमूरगंज इलाके में रहने वाले रामकुमार सिंह के मकान में छापेमारी की. इस दौरान देह व्यापार में शामिल चार महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया गया. साथ ही आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं.
वाराणसीः यूपी के वाराणसी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने देह व्यापार करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. साथ पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री और शराब बरामद किया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देह व्यापार का काम एक मकान में चल रहा था. पूर मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज का है.
दरअसल भेलूपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुलसीपुर महमूरगंज इलाके में रहने वाले रामकुमार सिंह के मकान में छापेमारी की. इस दौरान देह व्यापार में शामिल चार महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया गया. इतना ही नहीं मौके से महिलाओं के पास से देह व्यापार में मिले पैसे और आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं.
पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में एक कमरे में एक महिला आपत्तिजनक अवस्था में मिली. जबकि तीन महिलाएं अलग-अलग कमरे में मिली. जांच के दौरान कमरे में रखे कूड़ेदान में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं हैं. पुलिस ने चारों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई.
वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार महिला से पूछताछ की तो पता चला देह व्यापार के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप चैट बना हुआ है. जिसके जरिए क्लाइंट्स को लड़कियों की फोटो भेजी जाती है. जो लड़कियां क्लाइंट्स को पसंद आती हैं उसी के आधार पर रुपए बताया जाता है.
Also Read: वाराणसी में बेखौफ चेन स्नेचरों ने महिला से पूछा पता फिर छीन ली गले की चेन, पुलिस चौकी से चंद कदम दूर की घटना
तुलसीपुर स्थित रहने वाले रामकुमार सिंह के घर में सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस को इसकी सूचना मिली. पुलिस ने यहां छापेमारी की और चार महिलाओं को गिरफ्तार भी किया. लेकिन पुलिस ने मकान मालिक रामकुमार सिंह को बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दी. पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि मकान मालिक रामकुमार की जानकारी में यह सब चलता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










