ePaper

Pro Kabaddi 2022: पटना पाइरेट्स और दबंग दिल्ली सेमी फाइनल में, क्वार्टर फाइनल में इन टीमों के बीच भिड़ंत

Updated at : 20 Feb 2022 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi 2022: पटना पाइरेट्स और दबंग दिल्ली सेमी फाइनल में, क्वार्टर फाइनल में इन टीमों के बीच भिड़ंत

प्रो कबड्डी लीग 2022 (Vivo Pro Kabaddi League) में पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) और दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) की टीमें सेमी फाइनल में पहुंच गयी हैं.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग 2022 (Vivo Pro Kabaddi League) में पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) और दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) की टीमें सेमी फाइनल में पहुंच गयी हैं. जबकि चार टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल का मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा.

पटना और दिल्ली सेमीफाइनल में

पटना पाइरेट्स और दबंग दिल्ली की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. पटना ने 22 मैच खेलकर 16 में शानदार जीत दर्ज किया, जबकि उसे केवल 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. पटना पाइरेट्स ने कुल 86 प्वाइंट लेकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. जबकि दिल्ली सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी. दिल्ली ने 22 मैचों में 12 में शानदार जीत दर्ज की, जबकि उसे 6 में हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली की टीम 75 प्वाइंट लेकर सेमीफाइनल में पहुंची.

Also Read: Pro Kabaddi League: इस दिन होगा प्रो कबड्डी का फाइनल, 21 से प्लेऑफ, देखें पूरा शेड्यूल

क्वार्टर फाइनल में इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

क्वार्टर फाइनल में 21 फरवरी को यूपी योद्धा और पुनेरी पलटन के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. जबकि गुजरात जायंटस और बेंगलुरु बुल्स के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. यूपी और पुनेरी पलटन में जीतने वाली टीम पटना के साथ पहले सेमीफाइनल में भिड़ंगी. जबकि गुजरात और बेंगगलुरु में जीतने वाली टीम दूसरे सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली से साथ भिड़ंगी.

25 फरवरी को फाइनल मुकाबला

25 फरवरी को प्रो कबड्डी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला रात 8:30 बजे से खेला जाएगा.

पहले ही दौर में हार कर बाहर होने वाली टीमें

पहले ही दौर में हार कर लीग से बाहर होने वाली टीमों में हरियाणा स्टीलर्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, बंगाल वॉरियर्स, यू मुंबा, तमिल थलाइवाज और तेलुगु टाइटंस शामिल हैं. जिसमें तेलुगु टाइटंस की टीम का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है. तेलुगु टाइटंस ने 22 मैच खेले, जिसमें उसे केवल एक में ही जीत मिल पायी. जबकि 17 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा और 4 मैच ड्रॉ खेले. तमिल थलाइवाज की टीम का प्रदर्शन भी खराब रहा. तमिल थलाइवाज की टीम ने 22 मैच खेलकर केवल 5 में जीत दर्ज की और 11 में उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola