Pradosh Vrat 2023: मार्गशीर्ष महीने में कब है प्रदोष व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Updated:
विज्ञापन
hartalika_teej

hartalika_teej

Pradosh Vrat 2023: साल के सभी महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत मनाया जाता है. 28 नवंबर से मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हो चुकी है. मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 10 दिसंबर को है. प्रदोष व्रत का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है.

विज्ञापन
undefined
रवि प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है, इस बार रविवार के दिन पड़ने के चलते यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा. धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है.

undefined
शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 दिसंबर को प्रातः काल 07 बजकर 13 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 11 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी.

undefined
प्रदोष काल

10 दिसंबर को प्रदोष काल शाम 05 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और संध्याकाल 08 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगा, इस समय में साधक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सकते हैं.

undefined
प्रदोष व्रत पूजा विधि
  • इस दिन सुबह उठकर स्नान कर लें.

  • स्नान करने के बाद साफ-स्वच्छ वस्त्र पहन लें.

  • इसके बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें.

  • अगर संभव है तो व्रत करें.

  • भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें.

undefined
प्रदोष व्रत पूजा विधि
  • भगवान भोलेनाथ को पुष्प अर्पित करें.

  • इस दिन भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा भी करें.

  • पूजा के समय शिव चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

  • इसके बाद भगवान शिव को भोग लगाएं.

  • पूजा के अंत में आरती जरूर करें.

undefined
प्रदोष व्रत की पूजा सामग्री

प्रदोष व्रत की पूजा सामग्री में आक के फूल, धूप, दीप, रोली, मिठाई, पुष्प, अक्षत, 5 प्रकार के मौसमी फल, दही, घी, गुड़, शक्कर, गन्ने का रस, गाय का दूध, शहद, चंदन, बेलपत्र, अक्षत, गुलाल, अबीर, धतूरा, भांग, जनेऊ, कलावा, कपूर, अगरबत्ती, दीपक आदि होते हैं.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola