प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त जमीन पर गरीबों को मिला आशियाना, सीएम योगी ने सौंपी चाबी

Prayagraj Development: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज दौरे पर हैं. जहां उन्होंने माफिया अतीक अहमद के कब्जे से वापस ली गई जमीन पर बने फ्लैटों की चाबी गरीबों को सौंपी. इसके साथ ही सीएम ने करीब 250 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.
प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानि आज प्रयागराज पहुंचे हुए है. जहां पर सीएम योगी ने माफिया अतीक अहमद के कब्जे से वापस ली गई जमीन पर बने 76 फ्लैटों की चाबी गरीबों को सौंपी. इसके साथ ही शहर में 767 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. प्रयागराज के लूकरगंज में बने इन फ्लैट का निर्माणकार्य का शुभारंभ भी दो साल पहले सीएम योगी ने किया था. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इस कार्यक्रम में मौजूद है. सीएम योगी प्रयागराज दौरे में करीब 767 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात शहरवासियों को देंगे. इस दौरान सीएम ने प्रयागराज में करीब 250 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.
प्रयागराज में सीएम के आगमन को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. लूकरगंज आवास से लेकर लीडर रोड तक पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार 76 फ्लैट के लाभार्थियों को फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से पूरी की जा चुकी थी. इसके बाद से लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबी मिलने का इंतजार था. शुक्रवार को सीएम योगी हाथों से आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे.
कार्यदायी संस्था परियोजनाओं की संख्या लागत
-
ग्रामीण अभियंत्रण- 10.74 करोड़
-
पीडब्ल्यूडी खंड-तीन- 16.28 करोड़
-
आवास विकास- 213.75 करोड़
-
यूपीआरएनएसएस- 3 2.44 करोड़
-
यूपीसिडको-10.63 करोड़
-
यूपी प्रोजेक्ट्रस कारपोरेशन-214.32 करोड़
-
बेलन नहर प्रखंड-10.41 करोड़
-
जल निगम नगरीय- 144.40 करोड़
-
लोक निर्माण प्रांतीय खंड- 77.71 करोड़
-
लोक निर्माण खंड-चार- 916.46 करोड़
-
यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्टक्चर-1 0.57 करोड़
-
कुल परियोजनाओं की लागत- 29107.71 करोड़
Also Read: यूपी में अतीक अहमद समेत माफियाओं के सम्राज्य पर बड़ा एक्शन, सरकारी खजाने में जाएगी 500 करोड़ की संपत्ति
कार्यदायी संस्था परियोजनाओं की लागत
-
लोक निर्माण खंड-तीन- 12.19
-
ग्रामीण अभियंत्रण- 117.56
-
यूपीआरएनएसएस- 20.98
-
बेलन नहर प्रखंड- 112.20
-
नगर निगम- 1344.26
-
लोक निर्माण प्रांतीय खंड- 1768.54
-
जल निगम ग्रामीण- 133505.50
-
लोक निर्माण खंड-चार-1512.84
-
राज्य निर्माण- 10.81
-
पर्यटन विकास निगम- 35.17
-
कुल परियोजनाओं की लागत- 197660.05 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




