ePaper

PHOTOS: सर्दी में IRCTC के साथ बनाएं केरल घूमने का प्लान, इतने रुपये में मिलेंगी कई सुविधाएं

Updated at : 10 Nov 2023 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: सर्दी में IRCTC के साथ बनाएं केरल घूमने का प्लान, इतने रुपये में मिलेंगी कई सुविधाएं

IRCTC Kerala Tour: इस सर्दी आगर आप केरल घूमने के लिए प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. जी हा आपने सही सुना. इस टूर पैकेज में आपको कम दाम में केरल घूमाया जाएगा, साथ ही रहने, खाने और साथ में एक टूर गाइड भी मिलेगा. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

केरल टूर पैकेज का नाम

दरअसल एक बार फिर आपके लिए आईआरसीटीसी खास टूर पैकेज लेकर आया है. इस बार केरल के लिए यह पैकेज लॉन्च किया गया है. इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी. इसका नाम Celestial Kerala Ex Mumbai है. जिसमें आपको केरल के कोच्चि, मुन्नार और कुमारकोम के हसीन वादियों में घूमाया जाएगा.

undefined

कितने दिन का है यह टूर पैकेज

केरल का यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है. मुंबई से आपको फ्लाइट से कोच्चि लाया जाएगा. और फ्लाइट से भी फिर मुंबई वापस पहुंचाया जाएगा.

Also Read: Varanasi: काशी में इन जगहों पर घूमना मना है, रात होते ही सुनाई देती हैं सिसकियां!
undefined

बात करें रहने की तो इस पैकेज में ही आपको 3 स्टार होटल में ठहरने की सुविधा साथ ही ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा भी है. यहां आपको हाउस बोट में रहने का मौका मिलेगा. जो भी यात्री इस टूर पैकेज से यात्रा करेंगा उसे ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर गाइड की फैसिलिटी भी मिलेगी.

undefined

कब से शुरू है केरल टूर

बता दें कि आईआरसीटीसी के इस पैकेज की शुरुआत 11 जनवरी से 16 जनवरी, 11 फरवरी से 16 फरवरी और 5 मार्च से 10 मार्च के बीच है. आप इस पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 57,000 रुपये देने होंगे. दो लोगों को 42,800 और तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 40,500 रुपये देने होंगे.

Also Read: PHOTOS: बना रहे हैं Hampi जाने का प्लान, तो इन जगहों पर घूमना न भूलें
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola