अक्षरा सिंह संग ब्रेकअप के बाद Pawan Singh ने उन्हें किया था फोन, बोले- ऐसी कौन सी गलती हुई कि आपने...

Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Jan 2024 6:06 PM

विज्ञापन

पवन सिंह-अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही हैं. स्टार्स ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया. जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था. अक्षरा ने खुलासा किया है कि रिश्ता खत्म होने के बाद भी एक्टर ने उन्हें फोन किया था.

विज्ञापन
undefined

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी को किसी पहचान की जरुरत नहीं है. दोनों स्टार्स ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. जिसके दर्शकों ने खूब पसंद किया. हालांकि अब ये कपल एक साथ नहीं है, क्योंकि कुछ सालों पहले उनका ब्रेकअप हो गया था.

undefined

ये ब्रेकअप इतना बदसूरत था कि अक्षरा ने एक्टर पर कई तरह के आरोप लगाए थे. जिसमें उन्हें मारना, दूसरे लोगों के साथ काम करने से मना करना शामिल था. माना जाता है कि अक्षरा सिंह पवन सिंह से बेहद ही ज्यादा प्यार करती थी और उनसे ब्रेक अप के बाद वो बिखर सी गई थी.

undefined

हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने सालों बाद पवन सिंह के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि अलग होने के बाद उन्हें पवन सिंह का फोन आया था.

undefined

अक्षरा सिंह ने शुभांकर मिश्रा संग बातचीत में कहा कि उन्हें एक बार पवन सिंह का फोन आया था. जिसमें उन्होंने पूछा कि “ऐसी कौन सी गलती हो गई जिससे सबकुछ इतना खराब हो गया?

undefined

इसपर अक्षरा सिंह ने कहा कि मैंने उन्हें कुछ भी कहना उचित नहीं समझा. अक्षरा की बातचीत से ये पुष्टि हो चुकी है कि अब कभी भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक साथ नजर नहीं आएंगे.

undefined

अक्षरा सिंह ने सालों बाद अपने और पवन सिंह के रिश्ते के बारे में बातचीत की, इससे पहले कभी भी अक्षरा पवन सिंह के बारे में बात करना पसंद नहीं करती थी.

undefined

अक्षरा सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो आगे कभी भी पवन सिंह के साथ काम करती नजर नहीं आएंगी. अक्षरा ने सलमान और ऐश्वर्या का उदाहरण देते हुए कहा कि ”जैसे वो दोनों कभी साथ में वापस नहीं आए वैसे हम दोनों भी कभी नहीं आएंगे.”

undefined

अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने एक साथ कई बेहतरीन फिल्में की हैं और उन्में से कई बड़ी हिट्स भी रही हैं. 2017 में दोनों की आई फिल्म ‘सत्या’ ने 25 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी और ये फिल्म उस वक्त की एक बड़ी हिट बनी थी.

undefined

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने ‘त्रिदेव’, ‘बनारस वाली’, ‘सरकार राज’, ‘तबादला’ , ‘धड़कन’, ‘मां तुझे सलाम’ जैसी कई बेमिसाल फिल्में की हैं और इन दोनों की जोड़ी ने एक साथ कई हिट म्यूजिक एल्बम भी दिए हैं.

Also Read: पवन सिंह संग फिर से भोजपुरी फिल्मों में काम करने पर अक्षरा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ब्रेकअप के बाद फोन…
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola