Pariksha Pe Charcha 2024 के लिए आवेदन करने का कल आखिरी मौका, फटाफट कर दें अप्लाई

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए शिक्षा मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अभी तक एक करोड़ से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन कराया है.
Pariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा 2024 के लिए पंजीकरण कल, 12 जनवरी को बंद हो जाएगा. परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं शिक्षा मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. छात्र-छात्राओं के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए शिक्षक और अभिभावक भी पंजीकरण करा सकते हैं. कार्यक्रम में 6 से 12वीं के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं. बता दें कि परीक्षा पे चर्चा एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्कूली छात्रों के साथ बातचीत करते हैं.
परीक्षार्थी अपने सवाल 500 शब्दों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखकर भी दे सकते हैं. माता-पिता और शिक्षक भी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं और अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं. आयोजन का सातवां संस्करण 29 जनवरी, 2024 को सुबह 11 बजे से भारत मंडपम, आईटीपीओ, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में टाउन हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में लगभग 4,000 प्रतिभागी प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे. बता दें कि शिक्षा मंत्रालय हर साल इस कार्यक्रम को आयोजित करता है. यह परीक्षा पे चर्चा का 7वां संस्करण है.
-
ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाना है.
-
इस वेबसाइट पर नोटिफिकेशन का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है.
-
इसके बाद ‘Pariksha Pe Charcha 2024’ के लिंक पर जाएं.
-
इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और self participation पर क्लिक करें.
-
इसके बाद अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से लॉग इन करें.
-
आवेदन पत्र भरें और जमा करें.
Also Read: Pariksha Pe Charcha 2024 के लिए इस दिन तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, यहां देखें पूरी डिटेल्स
परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य तनाव को सफलता में बदलना है. परीक्षा योद्धाओं को मुस्कुराहट के साथ परीक्षा देने में सक्षम बनाना है. कौन जानता है, अगला बड़ा अध्ययन सुझाव सीधे हमारे इंटरैक्टिव सत्र से आ सकता है. यह सारी बातें मोदी ने कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










