Jharkhand: गिरिडीह से पंचायत सेवक सहदेव महतो रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट, ACB की टीम ने होटल से दबोचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2023 3:55 PM
पंचायत सेवक सहदेव महतो गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी स्थित एक होटल में खाना खाने आया था. इसी बीच अचानक एसीबी की टीम आ पहुंची. इस दौरान रिश्वत के साथ पंचायत सेवक को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.
पीरटांड़(गिरिडीह) मृणाल कुमार. गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के एक होटल से एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने पंचायत सेवक सहदेव महतो को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे अपने साथ ले गयी है और पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि पंचायत सेवक होटल में खाना खाने आया था. इसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया.
होटल से पंचायत सेवक अरेस्ट
बताया जा रहा है कि पंचायत सेवक सहदेव महतो गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी स्थित एक होटल में खाना खाने आया था. इसी बीच अचानक एसीबी की टीम आ पहुंची. इस दौरान रिश्वत के साथ पंचायत सेवक को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.
पंचायत सेवक को अपने साथ ले गयी एसीबी की टीम
पंचायत सेवक सहदेव महतो की गिरफ्तारी की चर्चा तेज है. पूरे प्रखंड में पंचायत सेवक की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बन गयी है. इधर, एसीबी की टीम पंचायत सेवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










