Jharkhand News: धान की खरीदारी नहीं हुई शुरू, सिर्फ 34 पैक्सों को खरीदारी की अनुमति दिए जाने से बढ़ेगी परेशानी

Updated at : 10 Dec 2021 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: धान की खरीदारी नहीं हुई शुरू, सिर्फ 34 पैक्सों को खरीदारी की अनुमति दिए जाने से बढ़ेगी परेशानी

Jharkhand News: 15 नवंबर से ही धान की खरीदारी शुरू करनी थी, लेकिन इसकी शुरुआत नहीं की जा सकी है. अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि कब से धान का क्रय शुरू होगा.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में पूर्व निर्धारित 15 नवंबर से धान की खरीदारी (क्रय) शुरू नहीं की जा सकी है. अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि कब से धान का क्रय शुरू होगा. उपायुक्त की ओर से यह बताया जा रहा है कि धान का क्रय जल्द ही शुरू किया जायेगा. इस दिशा में प्रक्रिया की जा रही है, लेकिन इस बार जिला प्रशासन की तैयारी में बदलाव नहीं किया गया, तो किसानों को फिर से धान बेचने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

उल्लेखनीय है कि इस बार पैक्स के माध्यम से धान की खरीद की जानी है़ गढ़वा जिले में कुल 189 पैक्स है, लेकिन इनमें से मात्र 34 पैक्सों में ही धान का खरीद किया जाना तय हुआ है़ कई बड़े प्रखंडों में अव्यावहारिक रूप से मात्र एक पैक्स को ही क्रय करने की अनुमति दी गयी है़ ऐसी स्थिति में किसानों को कई गंभीर समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा़ जिला प्रशासन यदि चाहे तो जिले के 20 प्रखंडों की सभी 189 पंचायतों में स्थापित पैक्सों में धान क्रय केंद्र खोलकर एक-दो महीने में ही किसानों द्वारा उत्पादित कुल धान की खरीद कर सकती है, लेकिन मात्र 34 पंचायतों में ही धान क्रय केंद्र खोलने से किसानों की समस्या कम होनेवाली नहीं है.

Also Read: 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद रामप्रीत ठाकुर के नाम पर बनेगी लाइब्रेरी, शौर्य चक्र विजेता का नहीं है स्मारक

गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में 20 पंचायत हैं. वहां एक मात्र पैक्स को ही धान खरीदने की अनुमति दी गयी है़ इसमें भी वह धान क्रय केंद्र प्रखंड मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर विकताम पैक्स को निर्धारित किया गया है़ मेराल प्रखंड की भौगोलिक बनावट के हिसाब से कम से कम पांच पंचायतों में धान का क्रय होना चाहिए था, लेकिन खोलने की स्वीकृति मिले एकमात्र धान क्रय केंद्र में धान पहुंचाने में किसानों को किराया के रूप में अच्छा खासा नुकसान झेलना पड़ेगा़ यहां तक कि धान पहुंचाने एवं बेचने में मेराल दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को फजीहत झेलनी पड़ेगी़ इसी तरह 14 पंचायतवाले भंडरिया प्रखंड एवं 14 प्रखंडवाले रंका प्रखंड में भी एक-एक धान क्रय केंद्र खोलने की अनुमति मिली है़ इसी तरह 22 पंचायतवाले गढ़वा प्रखंड में चार क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं, जबकि यहां आठ से ज्यादा धान क्रय केंद्र खोले जाने चाहिए थे़

गढ़वा प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में एक भी धान क्रय केंद्र खोलने की अनुमति नहीं मिली है़ कम पैक्स को अनुमति दिये जाने की वजह से धान क्रय केंद्र पर धान खरीदने का ज्यादा दबाव बढ़ेगा. इससे वहां के गोदाम जल्द भर जायेंगे तथा हमेशा बोरा का अभाव बना रहेगा़ इससे बीच-बीच में हमेशा धान की खरीद बंद करनी पड़ेगी़ धान की खरीद बंद होने पर किसानों को क्रय केंद्र के बाहर धान रखकर बेचने के लिये कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है़ क्रय केंद्र के बाहर धान के लिए बारिश व पशुओं से सुरक्षा को लेकर बैठना पड़ेगा़ इसके अतिरिक्त महीनों तक खलिहान में ही धान को रखकर अपना नंबर आने की समस्या भी किसानों को झेलनी पड़ेगी.

Also Read: Jharkhand News: आदिम जनजाति बिरहोर जंगलों में शिकार करना छोड़ अब कर रहे जैविक खेती, बीएड कर रही अनीता

गढ़वा प्रखंड में छतरपुर, अंचला, रंका बौलिया व दूबे मरहटिया पैक्स, डंडा में डंडा पैक्स, रंका में रंका पैक्स, भंडरिया में भंडरिया पैक्स, बड़गड़ में टेहरी पैक्स, कांडी में पतिला पैक्स, खरौंधी में खरौंधी व सिसरी पैक्स, मेराल में विकलाम पैक्स, चिनियां में बिलैतीखैर पैक्स, केतार में परसोडीह व मुकूंदपुर पैक्स, भवनाथपुर में भवनाथपुर व्यापार मंडल, नगरउंटारी में पीपरडीह व हलिवंता कला, रमना में भागोडीह , रमना, मड़वनिया व कर्णपुरा पैक्स, धुरकी में धुरकी व्यापार मंडल व खुटिया, मझिआंव में मझिआंव कला व रामपुर पैक्स, सगमा में बीरबल व सोनडीहा, डंडई में सोनेहारा व लवाही कला, विशुनपुरा में विशुनपुरा पैक्स, बरडीहा में सुखनदी पैक्स एवं रमकंडा में रमकंडा पैक्स के नाम शामिल हैं.

इस संबंध में उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने बताया कि गढ़वा जिले में जल्द धान की खरीद शुरू की जायेगी. इसकी तैयारी चल रही है. संबंधित विभाग के साथ समीक्षा की जा रही है़ एक-दो दिनों में ही क्रय केंद्र खोले जा सकते हैं.

रिपोर्ट : पीयूष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola