जोमैटो से ऑर्डर किया चिकन बिरयानी, पैकेट के अंदर मिली मरी हुई छिपकली, जानें आगे क्या हुआ

Dead Lizard in Zomato Package: हैदराबाद के एक शख्स ने भूख लगने पर ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म जोमैटो से चिकन बिरयानी ऑर्डर किया. लेकिन, जब उन्होंने पैकेट को खोले उन्हें उसके अंदर एक मरा हुआ छिपकली मिला. जाने इसके बाद उन्होंने क्या किया.
Hyderabad Man Receives Dead Lizard in Zomato Package: आज के समय में हम सभी अपने घर पर बैठकर ही कामों को करना पसंद करने लगे हैं. बात चाहे कपड़ों की शॉपिंग की हो या फिर फ़ूड ऑर्डर करने की, लोग ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स का सहारा लेना ज्यादा प्रीफर करने लगे हैं. इन प्लैटफॉर्म्स की बदौलत लोगों को घर बैठे ही उनके प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं और उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं पड़ती है. अगर आप भी ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स से खाना मंगवाना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए आंखें खोल देने वाली साबित हो सकती है. आज हम आपको हैदराबाद के एक ऐसे केस के बारे में बताने वाले हैं जिसमे शख्स ने ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म Zomato से चिकन बिरयानी ऑर्डर किया था लेकिन, पैकेट के अंदर से उन्हें एक मरी हुई छिपकली बरामद हुई. चलिए जानते हैं आगे क्या हुआ.
हाल ही में हैदराबाद से एक काफी चौंका देने वाली घटना सामने आयी है. मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां एक व्यक्ति ने Zomato का इस्तेमाल करते हुए चिकन बिरयानी ऑर्डर किया. बिरयानी ऑर्डर करने के थोड़ी ही देर बाद एक डिलीवरी बॉय आया जिसने उनका पार्सल उन्हें डिलीवर किया. ऑर्डर मिलने पर जैसे ही उस व्यक्ति ने पैकेट खोला उसकी आंखें खुली की खुली रह गयीं. बता दें उस पैकेट के अंदर जो बिरयानी थी उसमें एक मरी हुई छिपकली भी थी. जैसे ही उस शख्स ने मरी हुई छिपकली को देखा उसने तुरंत माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म X का सहारा लिया और इस घटना को वहां पोस्ट किया. उस शख्स ने लिखा कि Zomato डिलीवरी बॉय चिकन बिरयानी के साथ एक मरी हुई छिपकली भी लेकर आया.
Also Read: BEWARE: टिकटॉक पर आपत्तिजनक कंटेंट चौंकाने वाली मात्रा में, बच्चों का इस तक पहुंचना बहुत आसान
बता दें परिवार के लोग उस समय हैरान हो गए जब उन्होंने बिरयानी के अंदर मरी हुई उस छिपकली को देखा. छिपकली को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे बिरयानी के साथ ही पकाया गया हो. पूरे परिवार के लोग उस बिरयानी को खाने ही वाले थे लेकिन उनकी नजर उस छिपकली पर पहले ही पड़ गयी. यह परिवार शायद ऑनलइन खाना बनाने से पहले 100 बार सोचे. सामने आयी जानकारी के मुताबिक यह घटना हैदराबाद आरटीसी क्रॉस रोड के पास बावर्ची होटल की है. बता दें यहां डीडी कॉलोनी के अंबरपेट में रहने वाले विश्व आदित्य नाम के शख्स ने ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म जोमैटो से चिकन बिरयानी ऑर्डर किया था.
जोमैटो ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, हमने समस्या की पहचान कर ली है और ग्राहक से बात की है. हम इसे काफी गंभीरता से लेते हैं और उचित अगले स्टेप्स पर काम कर रहे हैं. 2 दिसंबर को शेयर किए जाने के बाद से इस ट्वीट को 2.2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह संख्या अभी भी बढ़ रही है. कुछ लोग अपने विचार शेयर करने के लिए ट्वीट के कमैंट्स सेक्शन में भी गए. घटना पर बात करते हुए कई लोगों ने लिखा कि, पहले भी कई बार इस होटल को फ़ूड इंस्पेक्टर द्वारा जब्त किया जा चुका है, लेकिन फिर उन्होंने इसे क्यों छोड़ दिया? हर समय ऐसी ग़लतियों के लिए जुर्माना पर्याप्त नहीं है. ग्राहक के जीवन के साथ खेल खेलना और प्रबंधन द्वारा सरासर लापरवाही है. वहीं, एक व्यक्ति ने पोस्ट किया, अपनी जान बचाने के लिए बाहर खाना बंद करें. इन होटलों के लिए यह सिर्फ बिजनेस है, उन्हें स्वच्छता की परवाह नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










