Agra News: आगरा में लाखों की लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल दूसरा फरार

आगरा में मंगलवार रात पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरी फरार हो गया.
Agra News: जिले में मंगलवार रात पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. बदमाश के पास से साढ़े 5 लाख रुपए बरामद हुए हैं. यह वही बदमाश है जिसने कमलानगर में मैनेजर के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था. एसएसपी ने अन्य फरार बदमाश को पकड़ने के लिए टीम को निर्देशित कर दिया है.
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अनुसार, मंगलवार देर रात कमला नगर थाना पुलिस, स्वाट टीम और CIW टीम की कमलानगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश से भिड़ंत हो गई. पुलिस टीम पर बाइक सवार एक बदमाश ने फायरिंग कर दी. बचाव में पुलिस टीम ने फायरिंग की. जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी. पुलिस टीम ने घेराबंदी करके घायल बदमाश दबोच लिया. मगर, दूसरा बदमाश भाग निकला. घायल बदमाश से पूछताछ की और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि, पूछताछ में घायल बदमाशों ने अपना नाम सोनू पंजाबी उर्फ रोहित बताया है. अभियुक्त सोनू ने पूछताछ में अपने फरार साथी का नाम कुलदीप जाटव बताया है. उसकी तलाश की जा रही है. अभियुक्त सोनू ने कबूला है कि, उसने और साथी कुलदीप जाटव ने तीन जनवरी की शाम कमलानगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर में स्थित भगवान नगर में धागा फैक्ट्री के मैनेजर सुनील कुमार सिंघल के यहां लूट की थी.
Also Read: Agra Corona News: आगरा में 23 नए कोरोना केस, BJP विधायक योगेंद्र उपाध्याय और मेयर नवीन जैन भी पॉजिटिव
बदमाश ने बताया कि, दोनों ने घर में घुसकर फैक्ट्री मैनेजर की पत्नी रेनू सिंघल और बेटा कृष को बंधक बनाकर 6.5 लाख रुपए लूट ले गए थे. जिसमें से 5.5 लाख रुपए गिरफ्तार बदमाश के पास और एक लाख रुपए फरार साथी कुलदीप जाटव के पास हैं. वहीं फैक्ट्री मैनेजर सुनील कुमार सिंघल और उसकी पत्नी रेनू ने भी घर से केवल 6.5 लाख ही लूटने की पुष्टि की है, जबकि, घटना के दिन लूट की राशि 12 लाख लिखाई गई थी.
रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




