ओडिशा हाईकोर्ट का सरकार को निर्देश - डॉक्टरों से कहें साफ-साफ लिखें, कैपिटल लेटर में लिखें

ओडिशा हाईकोर्ट ने चार जनवरी को यह आदश जारी किया था. यह निर्देश तब आया, जब जस्टिस एसके पाणिग्रही को एक मामले में फैसला देने में मुश्किल हुई, क्योंकि याचिका में संलग्न पोस्टमार्टम रिपोर्ट को वह ठीक से पढ़ और समझ नहीं पा रहे थे.
ओडशा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को एक आदेश जारी किया है, जिसमें डॉक्टरों से सभी नुस्खे और मेडिको-लीगल रिपोर्ट को साफ-साफ लिखने के लिए कहा है. कोर्ट ने कहा है मुख्य सचिव एक आदेश जारी करके डॉक्टरों को निर्देश दें कि वे साफ-साफ लिखें. संभव हो, तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट बड़े अक्षरों (कैपिटल लेटर) में लिखें या टाइप करके दें, ताकि अदालत को उसे सझने में आसानी हो. ऐसा होगा, तो कोर्ट को इन दस्तावेजों को पढ़ने में ‘अनावश्यक थकावट’ का सामना नहीं करना होगा. ओडिशा हाईकोर्ट ने चार जनवरी को यह आदश जारी किया था. यह निर्देश तब आया, जब जस्टिस एसके पाणिग्रही को एक मामले में फैसला देने में मुश्किल हुई, क्योंकि याचिका में संलग्न पोस्टमार्टम रिपोर्ट को वह ठीक से पढ़ और समझ नहीं पा रहे थे. इसकी वजह से पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर को समन करना पड़ा. दरअसल, एक याचिकाकर्ता ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि सरकार को अनुग्रह राशि के लिए उसके ज्ञापन पर विचार करने का निर्देश दिया जाए, क्योंकि उसके बड़े बेटे की सर्पदंश से मौत हो गई थी. याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि तहसीलदार ने मुआवजा संबंधी उसके आवेदन को खारिज कर दिया था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने में हो रही थी दिक्कत
जस्टिस एसके पाणिग्रही की एकल पीठ ने कहा कि बहुत से मामलों में देखा जाता है कि डॉक्टर पोस्टमार्टम रिपोर्ट लिखने में कैजुअल अप्रोच अपनाते हैं. न्यायपालिका को इसे पढ़ने और समझने में दिक्कत होती है. इसकी वजह से कई बार ठोस नतीजे पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है. इसलिए ओडिशा के मुख्य सचिव को निर्देश दिया जाता है कि वे सभी मेडिकल केंद्रों के लिए एक आदेश जारी करें, जिसमें उनसे कहें कि ऐसी रिपोर्ट तैयार करते समय बड़े-बड़े अक्षरों में लिखें. संभव हो, तो उसे कैपिटल लेटर में लिखें. इसे टाइप करके दिया जाए, तो बेहतर होगा.
Also Read: ओडिशा की रिटायर्ड जज कर रहीं थीं विभागीय कार्यवाही का सामना, सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत
डॉक्टर की पेशी के बाद जज ने सुनाया फैसला
बता दें कि कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर अदालत में हाजिर हुए. उनकी पेशी के बाद जस्टिस पाणिग्रही ने याचिकाकर्ता को एक महीने के भीतर फिर से तहसीलदार के यहां आवेदन करने का निर्देश दिया. साथ ही न्यायाधीश ने संबंधित प्राधिकार को भी निर्देशित किया कि उसके आवेदन को स्वीकार किया जाए और उस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




