ePaper

Petrol Price Today: दिल्ली के मुकाबले नोएडा और गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम, SMS से भी करें पता

Updated at : 05 Nov 2021 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Petrol Price Today: दिल्ली के मुकाबले नोएडा और गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम, SMS से भी करें पता

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में पेट्रोल-डीजल के दामों में 12-12 रुपए कटौती का ऐलान किया था. इसके बाद उत्तर प्रदेश में दिल्ली से भी सस्ता पेट्रोल-डीजल मिलने लगा है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: केंद्र सरकार ने दिवाली के मौके पर गिफ्ट देते हुए सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में कटौती की. इसके बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी देखने को मिली है. एक दिन पहले गुरुवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में पेट्रोल-डीजल के दामों में 12-12 रुपए कटौती का ऐलान किया था. इसके बाद उत्तर प्रदेश में दिल्ली से भी सस्ता पेट्रोल-डीजल मिलने लगा है.

Also Read: Diwali 2021: उत्तर प्रदेश के लोगों को दीपावली गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल के दामों में 12-12 रुपए कमी का ऐलान
नोएडा, गाजियाबाद में दिल्ली से सस्ता पेट्रोल-डीजल

दिल्ली में मिल रहे पेट्रोल की कीमत की बात करें तो यह अभी 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा है. वहीं, दिल्ली से सस्ता पेट्रोल-डीजल नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मिल रहा है. यह इलाका एनसीआर में आता है. दिल्ली के कई लोग तेल भराने के लिए इन इलाकों का रूख कर रहे हैं. इस समय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत नोएडा, गाजियाबाद की तुलना में 8.68 रु प्रति लीटर तक ज्यादा है.

नोएडा

पेट्रोल:- 95.51

डीजल:- 87.01

(रुपए प्रति लीटर में)

गाजियाबाद

पेट्रोल:- 95.29

डीजल:- 86.80

(रुपए प्रति लीटर में)

Also Read: Petrol Diesel Price Today : आने वाले दिनों में फिर बढ़ सकती है पेट्रोल – डीजल की कीमत
एसएमएस से पता करें पेट्रोल-डीजल की कीमत

हर दिन सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. आप भी इनकी कीमत जानना चाहते हैं तो आपको एसएमएस भेजना होगा. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP टाइप करें और 9224992249 पर भेज दें. बीपीसीएल कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 पर सेंड करें. एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर कीमत के बारे में जान सकते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola