ePaper

National Tourism Day 2024: पर्यटकों के बीच मशहूर हैं यूपी की ये जगहें, राजधानी लखनऊ भी है इस लिस्ट में शामिल

Updated at : 24 Jan 2024 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
National Tourism Day 2024: पर्यटकों के बीच मशहूर हैं यूपी की ये जगहें, राजधानी लखनऊ भी है इस लिस्ट में शामिल

National Tourism Day 2024: भारत में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर आइए जानते हैं यूपी के फेमस पर्यटन स्थलों के बारे में.

विज्ञापन
undefined

National Tourism Day 2024: भारत में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर आइए जानते हैं यूपी के फेमस पर्यटन स्थलों के बारे में.

undefined
ताजमहल, आगरा

उत्तर प्रदेश के आगरा में बना ताजमहल पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है. यह भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है. यह मकबरा मुग़ल सम्राट शाहजहां की पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनाया गया था. विदेश से भी पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं.

Also Read: अंडमान एंड निकोबार घूमने कब जाएं, जब भी करें विजिट तो इन खूबसूरत जगहों पर जाना न भूलें
undefined
लखनऊ

नवाबों का शहर लखनऊ भारत के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है. यहां विदेश से भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं. यहां पर घूमने के लिए बड़ा इमामबाड़ा, मरीन ड्राइव, चंद्रिका देवी मंदिर और गोमती नदी है.

Also Read: Nainital Tourist Places: नैनीताल में घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह
undefined
गोरखपुर

गोखपुर में घूमने के लिए जगह गोरखनाथ मंदिर, विष्णु मंदिर, गीता वाटिका, आरोग्य मंदिर, इमामबाड़ा, रेल म्यूजियम, रामगढ ताल, विंध्यवासिनी पार्क, गीता प्रेस, तारामंडल नक्षत्रशाला, नौका विहार, चौरी चौरा शहीद स्मारक है. इन जगहों पर सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए आते हैं.

Also Read: PHOTOS: ये हैं मथुरा के 4 धार्मिक स्थल, जरूर जाएं घूमने, मन को मिलेगी शांति
undefined
झांसी

झांसी एक ऐसा शहर है जहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं. यहां घूमने के लिए किला, रानी महल, इस्कॉन मंदिर, राजकीय संग्रहालय और सेंट जूड श्राइन समेत कई जगहें हैं.

Also Read: Top 4 Beautiful Villages: ये हैं भारत के 4 सबसे खूबसूरत और बेस्ट गांव, लाइफ में एक बार जरूर जाएं घूमने
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola