Agra News: बीवी से ठुकराए बदमाश ने छत पर सो रहे पड़ोस‍ियों पर फेंका तेजाब, 4 घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2022 7:04 PM

विज्ञापन

घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया. उनका एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने बताया क‍ि उसने इस वारदात को बदला लेने के लिए अंजाम दिया है.

विज्ञापन

Agra News: ताजनगरी के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक बदमाश ने छत पर सो रहे परिवार के ऊपर तेजाब फेंक दिया. इससे 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया. उनका एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने बताया क‍ि उसने इस वारदात को बदला लेने के लिए अंजाम दिया है.

अपनी छत से फेंका तेजाब

शाहगंज क्षेत्र के कौलीयाई क्षेत्र का रहने वाला असलम अपनी पत्नी रेशमा, 20 वर्षीय बेटी इलमा, बेटा इलमास और 25 वर्षीय भाई फुरकान के साथ छत पर सो रहा था. सोमवार सुबह तड़के पड़ोसी बदमाश कल्लू ने अपनी छत से उन सब के ऊपर तेजाब फेंक दिया. इससे वे बुरी तरह से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया. आरोपी कल्लू और उसके परिजनों को पुलिस ने ह‍िरासत में ले लिया है. एसएसपी सुधीर कुमार का कहना है कि आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया गया है. मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.


लंबे समय से दे रहा था धमकी

ऑटो चालक असलम ने बताया कि 10 साल पहले कल्लू कहीं से एक औरत को खरीद कर लाया था और उसके साथ निकाह किया था. इसके बाद वह हत्या के मामले में जेल चला गया. इसके बाद उसकी पत्नी से मेरा एक भाई संपर्क में आया और मेरे भाई ने उससे प्रेम के बाद निकाह कर लिया. कुछ समय बाद भाई यहां से सब कुछ लेकर चला गया और अब अलग रहता है. इसके बाद से ही कल्लू उनसे रंजिश मानता है. लंबे समय से धमकियां दे रहा था. कई बार उन्‍होंने कल्लू से परेशान न करने की गुहार भी लगाई लेकिन वह नहीं माना और उसने आज यह हमला कर दिया.

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola