AI पर गूगल से भिड़ गई माइक्रोसॉफ्ट, क्या टूट जाएगी पुरानी दोस्ती?

Updated:
विज्ञापन

गूगल के खिलाफ दायर किये गए मुकदमे में गूगल को डिफॉल्ट सर्च इंजन बनने के लिए कई गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है. गूगल के खलाफ हो रही इस सुनवाई में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने गवाही दी. उन्होंने आरोप लगाया कि गूगल की इस हरकत से माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन बिंग को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.

विज्ञापन
undefined

Microsoft on Google : आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की वजह से माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के बीच तकरार छिड़ गई है. दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला ने गूगल को लेकर खरी-खरी सुनायी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में वाशिंगटन डीसी की एक अदालत में गूगल के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है.

विज्ञापन
undefined

गूगल के खिलाफ दायर किये गए मुकदमे में गूगल को डिफॉल्ट सर्च इंजन बनने के लिए कई गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है. गूगल के खलाफ हो रही इस सुनवाई में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने गवाही दी. उन्होंने आरोप लगाया कि गूगल की इस हरकत से माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन बिंग को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.

Also Read: Google Chrome को भी मिलेगा Microsoft Edge का यह जबरदस्त फीचर, अब पढ़ ही नहीं बल्कि सुन भी सकेंगे आर्टिकल्स
undefined

सत्या नडेला ने अदालत को बताया है कि गूगल के अनुचित रणनीति का इस्तेमाल करने की वजह से सर्च इंजन के रूप में उसका प्रभुत्व बढ़ा है. उन्होंने कहा कि ऐसी रणनीति के चलते ही उनकी कंपनी का प्रतिद्वंद्वी कार्यक्रम बिंग उतना सफल नहीं रहा, जितनी उससे उम्मीद थी. बता दें कि बिंग भी सर्च इंजन के रूप में काम करता था.

undefined

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के खिलाफ दाखिल एक मुकदमे में सुनवाई के दौरान वाशिंगटन डीसी की अदालत में गवाही दी. यह मुकदमा कंपनी के खिलाफ सरकार की ओर से दाखिल किया गया है. न्याय मंत्रालय का आरोप है कि गूगल ने उपभोक्ताओं की कीमत पर कंपीटिशन और इनोवेशन को कम करने के लिए अपने बड़े फलक पर मौजूद सर्च इंजन के प्रभुत्व का दुरुपयोग किया है.

Also Read: VIDEO: निष्क्रिय खातों के खिलाफ सख्त मूड में Google
undefined

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1990 के दशक के आखिरी वर्षों में माइक्रोसॉफ्ट को भी ऐसे ही आरोपों का सामना करना पड़ा था. नडेला ने कहा कि गूगल का प्रभुत्व उन समझौतों के कारण था, जिसने इसे स्मार्टफोन और कंप्यूटर पर डिफॉल्ट ब्राउजर बना दिया.

undefined

सत्या नडेला ने कहा कि आम तौर पर यूजर्स के पास मोबाइल फोन और कंप्यूटर पर डिफॉल्ट वेब ब्राउजर पर अधिक विकल्प नहीं हैं. उन्होंने कहा, हम विकल्पों में से एक हैं लेकिन हम डिफॉल्ट नहीं हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola