बीरभूम जिले के मयूरेश्वर में बैलट बॉक्स लूट कर आग लगाया और तालाब में फेंका, फैली उत्तेजना

Updated:
विज्ञापन
बीरभूम जिले के मयूरेश्वर में बैलट बॉक्स लूट कर  आग लगाया और तालाब में फेंका, फैली उत्तेजना

पश्चिम बंगाल में वोट देने आए लोगों को मतदान केंद्र से बाहर कर दिया गया. इसके बाद जमकर अज्ञात बदमाशों द्वारा दोनों बूथों में लूटपाट चलाया गया. बैलट बॉक्स को आग लगाकर जला दिया गया.

विज्ञापन

बीरभूम, मुकेश तिवारी : अनुब्रत विहीन बीरभूम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान के दौरान जिले के मयूरेश्वर ग्राम पंचायत के 56 और 57 नंबर बूथ में बैलट बॉक्स को लूट कर आग लगाने और बूथ में तोड़-फोड़ करने के बाद कई बैलेट बॉक्स को तालाब में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है .इस घटना के बाद उक्त बूथ में मौजूद महिला प्रीसाइडिंग ऑफिसर रो पड़ी.

मतदाताओं का आरोप है कि तृणमूल ने घटना को अंजाम दिया

स्थानीय मतदाताओं का आरोप है कि तृणमूल के समर्थित बदमाशों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है. हालांकि भाजपा और तृणमूल दल की ओर से एक दूसरे पर उक्त घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया का रहा है. वोट देने आए लोगों को मतदान केंद्र से बाहर कर दिया गया. इसके बाद जमकर अज्ञात बदमाशों द्वारा दोनों बूथों में लूटपाट चलाया गया. बैलट बॉक्स को आग लगाकर जला दिया गया. वही कई बैलेट बॉक्स को स्थानीय तालाब में जाकर फेंक दिया गया .दूसरी ओर जिले के ही रामपुरहाट में 26 नंबर बूथ में तृणमूल बदमाशों द्वारा बूथ में जमकर वोट लूटपाट किया गया.

Also Read: पंचायत चुनाव : बंगाल में हिंसा का खूनी खेल जारी, अब तक 6 की मौत 9 घायल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola