MahaShivratri 2022 Mantra: महाशिवरात्रि पर करें भोले बाबा के इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

Updated:
विज्ञापन
MahaShivratri 2022 Mantra: महाशिवरात्रि पर करें भोले बाबा के इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

MahaShivratri 2022 Mantra: धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती का विवाह हुआ था. शिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप

विज्ञापन

MahaShivratri 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह की कृक्ष पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि होती है. इस बार 1 फरवरी 2022 को महाशिवरात्रि पड़ रही है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Mata Parvati) का विवाह हुआ था.

इसलिए चढ़ाए जाते हैं शिव जी बेलपत्र?

पौराणिक कथा के अनुसार मां पार्वती (Maa Parvati) ने भगवान शिव (Bhagwan Shiv) को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. साथ ही उन्होंने कई व्रत रखे थे. एक बार भगवान शिव बेलपत्र वृक्ष के नीचे बैठकर तपस्या कर रहे थे. माता पार्वती (Mata Parvati) जब शिव जी की पूजा (Shiv Ji Puja) के लिए सामग्री लाना भूल गईं तो उन्होंने भगवान शिव को बेलपत्र से ढक दिया. इससे भोलेनाथ बहुत अधिक प्रसन्न हुए, और तब से ही भोलेशंकर को बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा है.

MahaShivratri 2022: शिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप

1. ॐ शिवाय नम:

2. ॐ सर्वात्मने नम:

3. ॐ त्रिनेत्राम नम:

4. ॐ हराय नम:

5.ॐ इंद्रमुखाय नम:

6. ॐ श्रीकंठाय नम:

7. ॐ वामदेवाय नम:

8.ॐ त्तपुरुषाय नम:

9.ॐ ईशानाय नम:

10. ॐ अनंतधर्माय नम;

11. ॐ ज्ञानभूताय नम:

12. ॐ अनंतवैराग्यसिंघाया नम:

13. ॐ प्रधानाय नम:

14. ॐ व्योमात्मने नम:

15. ॐ महाकालाय नम:

16. शिव गायत्री मंत्र: ॐ तत्पुरुषाय विग्घगे, महादेव धीमहि, तन्नो रुद्र प्रचोदयाते।।

17. ॐ ह्रीं नम: शिवाय ह्रीं ॐ।

18. ॐ नम: शिवाय

19. ॐ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय ह्रीं ऐं ऊं।

20. ॐ आशुतोषाय नम:

21. संपूर्ण महामृत्युंजय मंत्र-

ॐ ह्रौं जूं स:। ॐ भू: भुव: स्व:। ॐ त्र्यम्बंक यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुर्क्षीय माअ्मृतात्। स्व: भुन: भू: ॐ। स: जूं: ह्रौं ॐ।।

महाशिवरात्रि चार पहर पूजा का मुहूर्त

पहला प्रहर- 1 मार्च, 2022 शाम 6:21 मिनट से रात्रि 9:27 मिनट तक है.

दूसरा प्रहर- 1 मार्च रात्रि 9:27 मिनट से 12: 33 मिनट तक होगी.

तीसरा प्रहर- 1 मार्च रात्रि 12:33 मिनट से सुबह 3 :39 मिनट तक है.

चौथा प्रहर- 2 मार्च सुबह 3:39 मिनट से 6:45 मिनट तक है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola